स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है : आज हम आपको इस आर्टिकल में स्वयं सहायता समूह से संबंधित जानकारी देंगे। स्वयं सहायता समूह को सभी जानते हैं यह सभी गांव में महिलाओं का समूह होता है जिसमे महिलाओं को नई नई जानकारियाँ मिलती है।
हम आपको इस आर्टिकल में स्वयं सहायता समूह से क्या लाभ मिलता है इसकी जानकारी देंगे। सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को ऋण , रोजगार और नई – नई जानकारी मिलती है। इसकी सभी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल का पूरा अवलोकन करें।
Contents
सरकार ने स्वयं सहायता समूह योजना को महिलाओं को टेक्नोलॉजी और नए तरीके से रोजगार करने और उनको आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किये हैं। आप सभी जानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को घर के काम के आलावा और कुछ जानकारी नहीं होती जिससे वे घर तक ही रह जाते हैं। लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने पर उनको कई जानकारी मिलती है। रोजगार करने का आइडिया मिलता है। तो स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है इसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताया गया है।
पीएम किसान में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें
स्वयं सहायता समूह में क्या क्या मिलता है ?
स्वयं सहायता समूह से मिलने वाले लाभ
1. स्वयं सहायता समूह से नौकरी
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जो पढ़ी लिखी महिलाएं होती है और वे समूह से जुड़े होते हैं उनको नौकरी मिलती है। स्वयं सहायता समूह से कई प्रकार की नौकरी मिलती है जैसे बैंक सखी की नौकरी , समूह सखी की नौकरी , बीसी सखी की नौकरी और पशु सखी की नौकरी जैसी कई नौकरियाँ मिलती है।
बिहार श्रमिक कार्ड में अपना नाम कैसे चेक करें
2. स्वयं सहायता समूह से लोन
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जो महिलाएं रोजगार के लिए लोन लेना चाहती है उनको कम ब्याज पर लोन मिलता है। महिलाओं को आर्थिक सहायता में लोन की जरूरत पड़ती है तो वे इस स्वयं सहायता समूह से ले सकते हैं। अगर आप बैंक से लोन लेंगे तो आपको 7% से 15% तक ब्याज देना होगा , लेकिन स्वयं सहायता समूह से 650000 तक का लोन 4 से 5% तक मिल जायेगा।
स्वयं सहायता समूह में कौन सी नौकरी है
3. स्वयं सहायता समूह से रोजगार
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत कई प्रकार का रोजगार सिखाया जाता है। इससे महिलाएं मिलकर अपना स्वयं का रोजगार कर सकती है। जैसे अगरबत्ती बनाना , मोमबत्ती बनाना , दोना पत्तल पैक करना और पापड़ बनाने जैसे कई रोजगार आसानी से मिलके कर सकते हैं।
जिसके पास जमीन नहीं है वह क्या करें
स्वयं सहायता समूह में जुड़ने से लाभ
- स्वयं सहायता समूह से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
- महिलाओं को आर्थिक समय में पैसे की जरूरत पड़ने पर कम ब्याज पर लोन मिलता है।
- महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में बचत करना सिखाया जाता है।
- जो शिक्षित महिलाएं होती है उनको समूह से नौकरी मिलती है।
गांव में किस काम के लिए कितना पैसा आया
सारांश -:
स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को कई प्रकार की नौकरी जैसे बैंक सखी , बीसी सखी और समूह सखी जैसी नौकरी मिलती है। इसके आलावा महिलाओं को रोजगार करने के लिए ऋण ( लोन ) दिया जाता है जिसमे ब्याज दर कम होता है। महिलाओं को अगल – अलग प्रकार का रोजगार सिखाया जाता है जिससे महिलाएं अपने परिवार की मदद कर सके। ऐसे कई प्रकार के लाभ स्वयं सहायता समूह से मिलता है।
स्वयं सहायता समूह गांव की महिलाओं का समूह होता है जो 10 से 12 महिलाओं का समूह है। ये समूह नई – नई जानकारी प्रदान करते हैं।
स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को कई प्रकार की नौकरी मिलती है , और उनको खुद के रोजगार के लिए कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। साथ ही कई प्रकार का रोजगार सिखाया जाता है।
स्वयं सहायता समूह की ऑफिशियल वेबसाइट nrlm.gov.in है। इसमें जाकर आप इससे जुडी जानकारी ले सकते हैं।
इसकी सभी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में विस्तार से दिया है जिससे आप आसानी से स्वयं सहायता समूह के लाभ की जानकारी ले सकते हैं। इससे महिलाओं को कई प्रकार का लाभ मिलता है।
हमने आपको स्वयं सहायता समूह की जानकारी दे दिया है उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ में आई होगी। आपको ऐसी और भी जानकारी इस वेबसाइट से मिल जायेगा। इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।