भजन लाल शर्मा की जीवनी, कौन है राजस्थान के मुख्यमंत्री के भजनलाल शर्मा ? | Bhajan lal sharma ( Rajasthan CM) Biography Hindi

आज के आर्टिकल में हम राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जीवन परिचय (Bhajan Lal Sharma ka Jivan Prichay) के बारे में पूरी जानकारी पढेंगे। भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय, बायोग्राफी, प्रोफाइल, कौन है, हिस्ट्री, विकिपीडिया, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान मुख्यमंत्री , आयु, जन्मदिन, घर, परिवार, पत्नी, बच्चे, बेटा, धर्म, जाति, गोत्र,राजनीतिक केरियर, शिक्षा, विवाह, कुल संपत्ति, परिवार, विवाद, नेटवर्थ, मोबाइल नंबर (Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi,bhajanlal sharma ka biodata, bhajanlal sharma wikipedia in hindi,  Jivani,Rajasthan cm, Wiki, History, Kon Hai , Chief Minister of Rajasthan, News, Political Career, Bharatiya Janata Party (BJP), Cm, Religion, jeevan parichay, Cast, gotra, House, Age, Dob, Birthday, Family, Child, Education Qualification, Wife, Child, Son, Father, Sister, Marriage, Net Worth, Residence, Contact Number)

भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय – Bhajan Lal Sharma Biography

Contents

राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा – Bhajanlal Sharma History

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 12 दिसम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दलों के बैठक में भजन लाल शर्मा का नाम चुना गया। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे।भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम बनें है । सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। अपने राजनितिक करियर में पहली बार विधायक बने हैं। बीजेपी के प्रदेश महासचिव पद हैं।

भरतपुर के रहने वाले भजन लाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। इसमें इन्होने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

भजन लाल शर्मा की जीवनी (Bhajan Lal Sharma Biography In Hindi)

नामभजन लाल शर्मा
उम्र56
जन्म तिथि(Date Of Birth)15 दिसम्बर,1967
जन्म – स्थान(Place) अटारी,नदबई (भरतपुर)
शिक्षाएम .ए(राजनीतिक विज्ञान)
व्यवसायराजनीति
धर्म (Religion)हिन्दू
राजनितिक दलभारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थितिविवाहित
जाति (Cast)शर्मा
पिता का नामकिशन स्वरूप शर्मा
वर्तमान  पदराजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री
नागरिकता (Nationality)भारतीय
मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence)मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय, जयपुर
ई मेल (Mail ID)cmrajasthan@nic.in
संपत्ति (Net Worth )1,46 करोड़ लगभग

पहली बार विधायक से सीधे सीएम बने – Rajasthan’s new CM

भजन लाल शर्मा का संयोग ही हुआ कि वे सांगानेर विधानसभा से विधायक बनने के बाद वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बन गए है। राजस्थान की राजनीति में एक नए युग का अवतार हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भजन लाल शर्मा राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं। इनकी छवि  एक लोकप्रिय  नेता के रूप में है जो अपने विनम्र स्वभाव और सकारात्मक नेतृत्व  के लिए जाने जाते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि

राजस्थान भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मत नेता निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा।

मुख्यमत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा ने कहा कि

उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

भजन लाल शर्मा का सम्पूर्ण जीवन परिचय – Bhajan Lal Sharma ka Jivan Prichay

भजन लाल शर्मा का जन्म और परिवार (Bhajan Lal Sharma Family)

इनका जन्म भरतपुर के अट्टारी गाँव में हुआ। ये सामान्य परिवार से नाता रखते है। भजन लाल शर्मा का जन्म राजस्थान के एक छोटे गांव अटारी भरतपुर जिले में 1967 में हुआ था। इनके पिता किशन स्वरूप सिंह एक सामान्य किसान है। भरतपुर से नाता रखने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से हैं।  इनका बचपन आर्थिक परिस्थितियों से कमजोर व्यतीत हुआ था, परन्तु उन्होंने अपनी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर उन्होंने राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए अग्रसर हुए।

इनकी माता गोमती देवी ग्रहणी है और इनकी पत्नी गीता भी पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं। बड़ा बेटा आशीष प्रतियोगी परीक्षा (RAS) की तैयारी कर रहा है, वहीं छोटा बेटा कुणाल डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

भजन लाल शर्मा की शिक्षा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma ki Education)

10वीं कक्षा1984 ई .
12वीं कक्षा1986 ई .
बी.ए.1989 ई .
एम .ए1993 ई .

इन्होने  सीनियर क्लास  1986 ई . में नदबई के गगवाना हाईस्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद स्नातक 1989 ई . में एमएसजे कॉलेज भरतपुर से किया था। इन्होने अपनी शिक्षा में एम .ए तक की है। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री(M.A.) 1993 ई . में  हासिल की।

भजनलाल शर्मा के बच्चे  – Bhajanlal Sharma Family

इनके दो बच्चे है। बड़ा बेटा आशीष प्रतियोगी परीक्षा (RAS) की तैयारी कर रहा है, वहीं छोटा बेटा कुणाल डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

भजन लाल शर्मा के बच्चे  – Bhajan lal Sharma Wife

पत्नी गीता शर्मा ने जनता और पार्टी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये मोदी जी का आशीर्वाद है और बंसी वाले की कृपा है।

भजन लाल शर्मा के बच्चे  – Bhajan lal Sharma Children

इनके दो बच्चे है। बड़ा बेटा आशीष प्रतियोगी परीक्षा (RAS) की तैयारी कर रहा है, वहीं छोटा बेटा कुणाल डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

भजन लाल शर्मा का प्रारंभिक जीवन (CM Bhajan Lal Sharma Early life)

इनका जन्म किसानी परिवार में हुआ।  इनके पिताजी एक सामान्य किसान है। इनके माता- पिता के निर्देशन में इन्होने मास्टर डिग्री की और कॉलेज स्तर से ही राजनीती में सक्रिय रहने लगे थे। इन्होने 1990 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

56 साल के भजनलाल शर्मा का पैतृक गांव भरतपुर जिले के नदबई कस्बे का अटारी गाँव है। इनके पिताजी किशन स्वरूप शर्मा और मां गोमती देवी हैं। माता -पिता अभी अटारी गांव में ही रहते हैं। भजनलाल स्वयं खेती और खनिज उपकरण की सप्लाई के काम से जुड़े हैं। ये उनका निजी व्यवसाय है। वर्तमान में वे जयपुर के मालवीय नगर में रह रहे हैं।

भजन लाल शर्मा का राजनीतिक यात्रा (Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Political Career)

भजन लाल शर्मा के राजनीतिक करियर की शुरूआत 1990 के दशक में भाजपा पार्टी के साथ ही हुई थी। वह भाजपा पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन रहे। उन्होंने राजनीति में काफी कड़ी मेहनत की और अपने आप को राजनीति में समर्पित कर दिया, उनके इसी जोश और जुनून को पार्टी ने देखा और उन्हें 2023 में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना।

विधायक पद पर आसीन होने के बाद उन्होंने अपने निर्वाचन के विकास और प्रगति के लिए काफी प्रयास किये। उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में कई परियोजनाओं को पूर्ण किया। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत हल किया और जनता के प्रति संवेदनशीलता रखने के प्रयत्न ने उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय एवं प्रभावी बना दिया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इन्हें  भाजपा प्रत्याशी के रूप में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से नामांकित किया गया था। इस चुनाव में इन्होने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराया और विधायक पद पर चुने गए। वे पहली बार विधायक पद पर बड़ी जीत से चुने गए थे।

भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वे 4 बार प्रदेश महामंत्री रहे हैं। RSS और ABVP से जुड़े रहे हैं।

भजन लाल शर्मा की राजनीतिक उपलब्धियाँ (Bhajan Lal Sharma Political Achievements)

वर्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री है। लगातार तीन प्रदेश अध्यक्षों के साथ वह प्रदेश महामंत्री रहे है। उनका मूल निवास भरतपुर है। और भरतपुर में जिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी रहें है ।

वर्षपदविशेष  विवरण
1990Member, Bharatiya Janata Party (BJP)बीजेपी में शामिल हुए
2023Elected MLA, Sanganeerविधायक निवाचित हुए
2023Chief Minister of Rajasthanराजस्थान के मुख्यमंत्री चुने गए
  • आप  34 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।
  • शुरुआत में  युवा मोर्चा के नदबई मंडल के अध्यक्ष बनकर भजनलाल जी की बीजेपी में एंट्री हुई थी।
  • नदबई में  ABVP के अध्यक्ष और प्रमुख रह चुके है।
  • भरतपुर जिले के सह संयोजक और कॉलेज इकाई प्रमुख व जिला सह प्रमुख के पद पर रह चुके है ।
  • युवा मोर्चा भरतपुर के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और 3 बार जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके है ।
  • भाजपा में जिला मंत्री, जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष भी रहे।
  • 1992 ई . में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं।
  • 1990 में ABVP के कश्मीर मार्च में भी सक्रिय रूप भाग लिया था। मार्च के दौरान इनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
  • राजस्थान में  2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे है ।

दिलचस्प बात 

विधान सभा चुनाव 2023

भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मे उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। परिणाम में विधायक के रूप में जनता ने विधायक के रूप में चुना। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों के अंतर से हराया ।

भजन लाल शर्मा की संपति (Bhajan Lal Sharma Net Worth)

इनके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है अगर सही आंकड़े देखे तो आज के समय इनेक पास 1,46,56,666 रुपये की संपत्ति है। चुनाव लड़ने के लिए हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, इनके पास 1,15,000 रुपये कैश है और अलग – अलग बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये जमा हैं।

भजन लाल शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट :

Facebookलिंक पर जाएँ
Twitter@mlabhajanlal
Instagramलिंक पर जाएँ 

FAQ –

1.  राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर  – भजन लाल शर्मा(भारतीय जनता पार्टी)।

2. राजस्थान के नए CM का क्या नाम हैं?

उत्तर – हाल ही राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार बने सांगानेर के नव- निर्वाचित विधायक को मुख्यमंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। इनका नाम भजन लाल शर्मा है।

3. भजन लाल शर्मा ने विधायक का चुनाव कितनी बार लड़ा?

उत्तर – इन्होने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव पहली बार जीता है

4. भजन लाल शर्मा का जन्म कब हुआ था?

उत्तर  –  इनका जन्म सन् 1967 में हुआ था। ये ग्रामीण संस्कृति से जुड़े है। इनके पिता स्वरूप सिंह एक किसान है।

5. भजन लाल शर्मा की उम्र क्या हैं?

उत्तर –  इनका जन्म 1967 में हुआ अब इनकी उम्र 56 वर्ष है।

6. भजन लाल शर्मा की जाति(Cast) क्या हैं?

उत्तर –  इनकी जाति शर्मा है जो ब्राह्मण जाति से तालुक रखते है।

7. भजन लाल शर्मा की गोत्र(Gotra) क्या है ?

उत्तर  – इनकी गोत्र शर्मा है और वे ब्राह्मण जाति के है ।

Leave a Comment