(रजिस्ट्रेशन) राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023: Rashtriya Vayoshri Yojana ऑनलाइन आवेदन

Rashtriya Vayoshri Yojana Online | राष्ट्रीय वयोश्री योजना ऑनलाइन आवेदन | Rashtriya Vayoshri Yojana Form | राष्ट्रीय वयोश्री योजना रजिस्ट्रेशन

govt. scheme in hindi

राष्ट्रीय वयोश्री योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2017 में देश के वृद्धजनों को लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है। इस योजना के अंतर्गत देश के वृद्ध नागरिको को केंद्र सरकार के द्वारा जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जायेगे। इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के जीवन यापन के लिये आवश्यक उपकरणों को शिविरों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। ये सहायक उपकरण उच्च गुणवत्ता से युक्त होंगे और इन उपकरणों को भारत मानक ब्यूरो द्वारा तय मापदंडों के अनुसार तैयार किया जाएगा।  आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Rashtriya Vayoshri Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और योजना का लाभ उठाये।

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023

इस योजना का लाभ देश के उन वृद्धजनों को प्रदान  किया जायेगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। वर्ष 2017 में शुरुआत के बाद से अब तक सेकड़ो बुजुर्गो को Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के माध्यम से लाभान्वित किया जा चूका है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्ध बेसहारा लोगो को जीवन सहायक मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण मुहैया कराये जायेंगे। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा। देश के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा।  जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा वृद्धजनों को जीवन सहायता प्रदान की जाएगी। इस राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 के तहत योग्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी विकलांगता/दुर्बलता के अनुरूप निःशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

शिविर के माध्यम से सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

Rashtriya Vayoshri Yojana के अंतर्गत केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कुमारी प्रतिमा भौमिक द्वारा भरतपुर जिले में एक सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण diatribute किए गए। इस शिविर का आयोजन विकलांग व्यक्ति अधिकारिता विभाग द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और जिला प्रशासन भरतपुर के साथ किया गया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 1741 beneficiaries को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए पहचान की गई है। जिसमें से 1155 दिव्यांग और 586 वरिष्ठ नागरिक थे। इस शिविर के माध्यम से लगभग 304 lakh रुपए तक के सहायक उपकरण लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे।

सरकार द्वारा इस योजना लाभार्थियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से launch किया गया है। मंत्रालय द्वारा भी निरंतर दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से प्रदान किए गए उपकरणों में 110 motorised Tricycle, Wheelchairs, Crutches, Walking Sticks, Rollators, Smart Phone,  Smart Cane,   Braille Kit,   Braille Cane, C. P Chair,   MSIED Kit,   ADL Kit (for leprosy), Hearing Aid, Artificial Limbs, Wheelchairs with commode, Stool with commode, knee brace, Spinal Support, foot care unit, LS Belts, silicon cusion, Tetrapod, Walker, Spectacles and Dentures शामिल थे।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 का उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है 60 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद वृद्ध नागरिको सबसे जयादा सहारे की ज़रूरत होती है। कुछ वृद्धजनो को उनके बच्चो के द्वारा वृद्धावस्था में सहारा दिया जाता है जबकि कुछ वृद्धजनो को सहारा नहीं मिल जाता। ऐसे ही बेसहारा वृद्धजनो को सहारा देने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 को आरम्भ किया है। इस योजना के ज़रिये गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों को मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण मुहैया कराना।  इस Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 का उद्देश्य समाज के उस गरीब वर्ग के बुजुर्गों को लाभ पंहुचाना है जो बढ़ती उम्र के साथ चलने-फिरने में दिक़्क़्कतों को सामना कर रहे हैं।इस योजना के तहत बेसहारा वृद्ध नागरिको को सहारा उपलब्ध कराना।

Rashtriya Vayoshri Yojana In Highlights

योजना का  नामराष्ट्रीय वयोश्री योजना
इनके द्वारा शुरू किया गयाप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लॉन्च की तारीकवर्ष 2017
लाभार्थीगरीब वृद्धजन
उद्देश्यवरिष्ठ नागरिको को सहायक उपकरण प्रदान करना
आवेदन  प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.alimco.in/index.aspx

राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत कवर किए गए जिले

govt. scheme 2023
  • Rashtriya Vayoshri Yojana के कार्यान्वयन के लिए कुल 325 जिलों का चयन किया गया है।
  • लाभार्थियों की पहचान के लिए मूल्यांकन शिविर 135 जिलों में पूरे किए जा चुके हैं।
  • अब तक 77 वितरण शिविर आयोजित किए गए है जिसमें बीपीएल श्रेणी के 70939 वरिष्ठ नागरिक लाभवंती हुए हैं।

PM Modi Yojana

राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत लाभार्थी होने वाले नागरिकों की राज्यवार एवं वर्ष वार कुल संख्या

सीरियल नंबरराज्य/केंद्र शासित प्रदेशलाभार्थियों की संख्या
2017-182018-19
1आंध्र प्रदेश27202682
2अरुणाचल प्रदेश384
3 बिहार1665261
4छत्तीसगढ़31
5दिल्ली14801384
6गोवा2407
7गुजरात2760
8 हरियाणा1611563
9हिमाचल प्रदेश76118
10झारखंड2196
11कर्नाटका1316
12केरला687275
13लक्ष्यदीप528
14मध्य प्रदेश398010959
15महाराष्ट्र31263217
16मेघालय18225469
17पुडुचेरी1529
18 पंजाब804
19राजस्थान4210
20सिक्किम1814
21तमिल नाडु1152
22तेलंगाना1473
23त्रिपुरा795
24उत्तर प्रदेश40802807
25उत्तराखंड11001537
कुल लाभार्थियों की संख्या3406936870

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के मुख्य तथ्य

  • इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो और निर्धन लोगो को केंद्र सरकार द्वारा जीवन सहायक उपकरण जैसे मुफ्त में व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण केंद्र सरकार द्वारा  मुहैया कराये जायेंगे।
  • Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के अंतर्गत योग्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी विकलांगता/दुर्बलता के अनुरूप निःशुल्क उपकरणों का वितरण किया जाएगा। एक ही व्यक्ति में अनेक विकलांगता/दुर्बलता पाए जाने की स्थिति में, प्रत्येक विकलांगता/दुर्बलता के लिये अलग-अलग उपकरण प्रदान किये जाएंगे।
  • ये उपकरण वरिष्ठ नागरिकों को आयु संबंधी शारीरिक दिक्कतों से निपटने में मदद करेंगे और परिवार के अन्य सदस्यों के ऊपर उनकी निर्भरता को कम करते हुए उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर देंगे।
  • आपको बता दे वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी 10.38 करोड़ है। वरिष्ठ नागरिकों की 70 फीसदी से भी अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। वरिष्ठ नागरिकों का एक बड़ा प्रतिशत वृद्धावस्था में होने वाली अक्षमताओं से पीड़ित है।इस राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 के ज़रिये इस सभी वृद्धजनों की मदद करना।

अटल पेंशन योजना 

राष्ट्रीय व्योश्री योजना की मुख्य विशेषताएं

  • सभी लाभार्थियों को उपकरणों का मुफ्त वितरण किया जाएगा।
  • यदि किसी व्यक्ति में एक से ज्यादा विकलांगताए हैं तो इस स्थिति में लाभार्थी को एक से ज्यादा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • आर्टिफिशियल लिंब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन द्वारा एड्स और सहायक जीवित उपकरणों पर 1 साल तक मुफ्त मेंटेनेंस प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक जिलों में लाभार्थियों की पहचान राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन द्वारा उपायुक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति के माध्यम से की जाएगी।
  • जहां तक भी संभव होगा प्रत्येक जिले में 30% लाभार्थी महिलाएं होंगी।
  • उपकरणों का वितरण कैंप के माध्यम से किया जाएगा।

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के लाभ

  • इस योजना का लाभ  गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले वृद्धजनो को पहुंचाया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लाभार्थी को आवेदन करना होगा।
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 के तहत लाभार्थी परिवार को बिलकुल मुफ्त में उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।
  • देश के प्रत्येक लाभार्थी परिवार को उपकरणों की संख्या परिवार में लाभार्थी सदस्यों की संख्या पर निर्भर करेगी। प्रत्येक लाभार्थी को डॉक्टर से जांच के बाद ही उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दी जाने वाले उपकरण

  • वॉकिंग स्टिक
  • एल्बो कक्रचेस
  • ट्राइपॉड्स
  • क्वैडपोड
  • श्रवण यंत्र
  • व्हील चेयर
  • कृत्रि मडेंचर्स
  • स्पेक्टल्स

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 

Rashtriya Vayoshri Yojana 2023 के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत उन वृद्धजनों को पात्र माना जायेगा जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक होगी।
  • बीपीएल / एपीएल श्रेणी से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • वृत्ति पेंशन के लिए जाने की स्थिति में संबंधित दस्तावेज
  • शाररिक अक्षमता की स्थिति में प्रमाण पत्र या मेडिकल रिपोर्ट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2023 में आवेदन कैसे करे?

देश के जो इच्छुक लाभार्थी Rashtriya Vayoshri Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ।

  • सर्वप्रथम आवेदक को न्याय और सामाजिक कल्याण विभाग  की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।  Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Vayoshri Registration का ऑप्शन दिखाई देगा।  आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Registration Form दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जैसे नाम , पता , राज्य ,शहर , मोबाइल नंबर , डेट ऑफ़ बर्थ, आयु आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अपने सभी जरुरी दस्तावेज़ों को Upload करना होगाऔर कैप्चा कोड को भरना होगा। इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका निम्न चरणों का अनुसरण किया जाने की स्थिति में आप राष्ट्रीय वयोश्री योजना (राष्ट्रीय योजना) के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Rashtriya Vayoshri Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखे ?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपने द्वारा किये गए आवेदन की स्थिति देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Track & View का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भरना होगा। इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

Contact Us

  • Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India
  • G.T. Road, Kanpur – 209217                                                          
  • Ph.: 91-512-2770873, 2770687, 2770817
  • Fax: 91-512-2770617, 2770051, 2770123
  • Toll-Free No. 1800-180-5129
  • Web: http://www.alimco.in
  • E-mail: alimco@alimco.in

ये भी पढ़ें:-
[Registration] सिडको लॉटरी 2023
हरियाणा ई-खरीद: ऑनलाइन किसान पंजीकरण
(रजिस्ट्रेशन) नाबार्ड योजना 2023
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023

Leave a Comment