पीएम किसान ई-केवाईसी 2023 | PM Kisan eKYC Kaise Kare, Invalid OTP Probelms, Aadhar OTP eKyc

PM Kisan eKYC Kaise Kare (पीएम किसान ई-केवाईसी 2023): दोस्तों केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए e-KYC की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपके खाते में 12वीं किस्त का पैसा अभी तक नहीं आया है तो आप जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा ले। इस लेख में हम आपको पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे करें (PM Kisan eKYC Step by Step Procedure) के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं।

govt. scheme 2023

दरअसल PM-KISAN योजना का लाभ कुछ अपात्र लोगों द्वारा भी उठाया जा रहा था। अर्थात कुछ ऐसे लोग भी है जो किसान ना होते हुए भी पीएम किसान योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके थे। जिससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा था साथ ही किसानों का पैसा भी गलत जगह जा रहा था। यही कारण है कि सरकार द्वारा देश के गरीब किसानों तक पीएम किसान योजना का लाभ पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरुरी कर दिया गया है।

ई-केवाईसी के द्वारा किसानों के आधार कार्ड को पीएम किसान से लिंक किया जाता है ताकि जितने भी लोग गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं उन सभी का खाता बंद किया जा सके। यदि आपने भी eKYC नहीं करवाया है तो जल्द करवा लें। इस आर्टिकल में हम आपको पीएम किसान ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको सीएससी सेंटर द्वारा पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे करें के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए कृपया आप इस लेख में अंत तक बने रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 दिसंबर 2018 को देश के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया था। PM-Kisan के माध्यम से देश के सभी गरीब किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की धनराशि दी जाती है। यह राशि प्रत्येक वर्ष हर चार महीने में ₹2000 की किस्त के रूप में किसानों के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों के जीवन में सुधार लाना एवं उनके कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करना है।

सरकार द्वारा अब किसानों को ₹2000 की किस्त लेने के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जो किसान ekyc नहीं करवाते है उन्हें पीएम किसान की किस्त का पैसा मिलना बंद हो जायेगा। यदि आप नहीं जानते की PM Kisan eKYC क्यों आवश्यक है? तो इसके बारे में हमने नीचे विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। आप आगे इस आर्टिकल को पढ़कर ई-केवाईसी से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी 2023 के संक्षिप्त विवरण

आर्टिकल का नामPM Kisan E-KYC 2023
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार द्वारा 
लाभार्थीदेश के सभी किसान 
उद्देश्यपंजीकृत किसानों तक आर्थिक लाभ पहुँचाना
लाभ6000 रूपये प्रति वर्ष (तीन किस्तों में) 
हेल्पलाइन नंबर011-24300606 / 155261
ekyc प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.pmkisan.gov.in/

पीएम किसान ई-केवाईसी क्यों जरूरी है? (PM KISAN e-KYC)

govt. scheme in hindi

आज देश के सभी पंजीकृत किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फर्जी किसान बनकर इस योजना से मिलने वाली किस्त का लाभ ले रहे थे। यानी कुछ फर्जी लोगों ने किसान ना होते हुए भी इस योजना में पंजीकरण करवा लिया था। इसलिए सरकार द्वारा सभी लाभार्थी किसानों के लिए e-KYC को अनिवार्य किया गया है ताकि इन फर्जी लोगों के खाते को बंद कर सही लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। यदि आप जानना चाहते हैं की पीएम किसान ई-केवाईसी कैसे करें तो इस लेख को आगे पढ़ें। 

पीएम किसान योजना के लाभ (Benefits)

किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के लगभग 12 करोड से भी अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना से किसानों को मिलने वाले लाभ निम्नलिखित है –

  • सरकार द्वारा इस योजना को देश के गरीब किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।
  • पीएम किसान योजना के माध्यम से सभी लाभार्थी किसानों को प्रत्येक वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • यह राशि ₹2000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • PM Kisan योजना के शुरू होने से हमारे देश के किसान भाइयों को काफी राहत मिली है। 
  • इस योजना से मिलने वाली धनराशि से अब किसानों को आर्थिक रूप से काफी मदद मिलेगी। इससे उनके कृषि संबंधी छोटे-मोटे खर्च की भी पूर्ती हो जाएगी।
  • देश के सभी किसान अब आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएंगे।

PM Kisan eKYC के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान ई-केवाईसी करवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है –

  • किसान का आधार कार्ड
  • भूमि का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता पासबुक

पीएम किसान ई-केवाईसी (eKYC) ऑनलाइन कैसे करें

PM Kisan eKYC Kaise Kare: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ₹2000 की किस्त प्राप्त करने के लिए आप अपने घर बैठे PM Kisan e-KYC Online करा सकते हैं। इसके लिए बस आपको नीचे बताए गए प्रोसेस को follow करना होगा –

  • PM-KISAN eKYC कराने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको e-KYC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पेज में आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने एक बॉक्स खुल जाएगा।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर Get Mobile OTP पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर आपको eKYC One-time Password (OTP) को वेरीफाई करना है।
  • अब ओटीपी के सत्यापन के बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक दूसरा ओटीपी आएगा। आपको इस otp को भी यहां वेरीफाई करना है।
  • ओटीपी को सत्यापित करने के पश्चात आपको Submit for Auth के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपके PM Kisan Samman Nidhi eKYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सीएससी द्वारा पीएम किसान आधार ई-केवाईसी कैसे करें

यदि आप सीएससी के माध्यम से पीएम किसान ई-केवाईसी करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल के होमपेज पर आपको CSC Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ खुल कर आ जाएगा। 
  • यहां आपको Username or Email, Password और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिए गए Sign in के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • सीएससी में लॉगइन करने के पश्चात आपके सामने pmkisan.gov.in का डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • अब यहां आपको Biomatric Aadhar Authentication पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में किसान को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सर्च के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर चार अंक का ओटीपी आएगा।
  • अब आपको इस otp को यहां दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद किसान को फिंगरप्रिंट मशीन में अपना अंगूठा लगाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने केवाईसी सक्सेसफुल का एक मैसेज आ जाता है।

eKYC करते समय Invalid OTP और Record Not Found Erorr

पीएम किसान योजना में पंजीकृत सभी किसानों द्वारा eKYC पूरी की जा रही है लेकिन कुछ किसानों को आधार नंबर डाल कर सर्च करने के बाद Invalid OTP और Record Not Found का एक Erorr आ रहा है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या आती है तो आपको घबराने की आवश्यकता नही है। यह erorr वेबसाइट पर अत्यधिक लोड या कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण देखने को मिल सकती है। यह समस्या कुछ समय पश्चात स्वतः ठीक हो जाएगी। ऐसी समस्या आने पर कृपया आप कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें।

प्रश्न 1. PM Kisan E-KYC ऑनलाइन कैसे करें?

उत्तर. आप पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीएम किसान ई-केवाईसी ऑनलाइन स्वयं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको eKYC की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बता दी है। 

प्रश्न 2. क्या पीएम किसान ईकेवाईसी ऑफलाइन भी किया जा सकता है?

उत्तर. जी हाँ ! आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर भी PM-KISAN eKYC ऑफलाइन करवा सकते हैं। लेकिन वहां आपको इसके लिए कुछ शुल्क भी देना होता है।

प्रश्न 3. पीएम किसान योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर. इस योजना से संबंधित यदि आपको कोई भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 / 155261 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-
[Registration] सिडको लॉटरी 2023
हरियाणा ई-खरीद: ऑनलाइन किसान पंजीकरण
(रजिस्ट्रेशन) नाबार्ड योजना 2023
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023

Leave a Comment