पारदर्शी किसान सेवा योजना: upagripardarshi.gov.in रजिस्ट्रेशन, किसान पंजीकरण

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्रदेश के सभी किसान वर्ग के हित में लायी गयी है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी किसानों को आर्थिक व तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

govt. scheme 2023

इस योजना के तहत कृषि से सम्बंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से सभी किसान भाई इस योजना के तहत अपना पंजीकरण आसानी से करवा सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें कृषि से सम्बंधित अन्य जानकारियां और सेवाओं का लाभ भी मिल सकेगा। पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत शुरू किये गए पोर्टल का नाम upagripardarshi.gov.in है। यहाँ आपको इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भी मिल जाएगा।

अगर आप भी इस किसान वर्ग से सम्बन्ध रखते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम इस योजना से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इसकी आवेदन की प्रक्रिया, लाभ लेने के लिए पात्रता शर्तें , आवश्यक दस्तावेज़ की सूची और साथ ही इस योजना से जुड़े लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी देंगे।कृपया जानने के लिए आगे पढ़ते रहे।

पारदर्शी किसान सेवा योजना 2022क्या है ?

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा किसान हित में संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी किसानों को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए उन्हें अनुदान राशि प्रदान करेगी। जिसका उपयोग वो कृषि के क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर सकेंगे। ये अनुदान राशि किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। आपको बता दें की ये धनराशि कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के माध्यम से उनके खाते में आएगी। ये अनुदान राशि उन्हें नवीन तकनीकी के उपयोग हेतु खरीददारी करने के 10 दिनों बाद बैंकखाते में प्राप्त हो जाएगी। नवीन तकनीकी जैसे सोलर पम्प, प्रमाणित बीज, कृषि उपकरण, रसायनिक खाद्य और कृषि रक्षा रसायन इत्यादि उपकरणों और सेवाओं की खरीददारी पर।

Pardarshi Kisan Seva Yojana Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Pardarshi Kisan Sewa Yojana 2023 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

योजना का नामपारदर्शी किसान सेवा योजना
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभागकृषि विभाग , उत्तर प्रदेश
पोर्टल का नामupagripardarshi.gov.in
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना ,
कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना
लाभार्थीप्रदेश के किसान वर्ग
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटupagriculture.com

इस योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल upagripardarshi.gov.in की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान भाइयों को इस योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद वो इस योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि प्राप्त करने के हकदार हो जाएंगे। इसके अलावा उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सभी सेवाओं का लाभ भी आसानी से सिर्फ एक क्लिक पर ही मिल सकेगा।

पारदर्शी किसान सेवा योजना के पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

govt. scheme in hindi

इस योजना के अंतर्गत शुरू किये गए upagripardarshi.gov.in पोर्टल पर बहुत सी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध हैं जिनका उपयोग पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसान भाई आसानी से कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस पोर्टल पर कौन कौन सी अन्य सेवाएं हैं। जो पंजीकरण के बाद उपयोग में लायी जा सकती हैं।

  1. बीजों की जांच
  2. उन्नतशील खेती के तरीके
  3. फसलों में कीट एवं रोग
  4. किसान क्रेडिट कार्ड
  5. कृषि उपयोगी यंत्र
  6. किस माह में क्या करे
  7. असली खाद की पहचान
  8. मिटटी की जांच
  9. विशेष कार्यक्रम
  10. प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन
  11. कृषको को देय सुविधाएं
  12. प्रश्नोत्तरी

पारदर्शी किसान सेवा योजना का उद्देश्य क्या है ?

Pardarshi Kisan Seva Yojana का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी किसान वर्ग को आर्थिक अनुदान प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से किसानो को नए नए तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित व जागरूक भी करना है। इस नए तकनीक से किसानों को अपने कृषि में उत्पादकता को बढ़ाने में में सहायता मिलेगी। साथ ही नए तकनीकों के इस्तेमाल से कृषि उत्पादकों की क्वालिटी भी बेहतर होगी। इस से सीधे तौर पर किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस योजना के माध्यम से सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का उद्देश्य भी पूरा होगा। जो भी किसान नई तकनीक जैसे की कृषि सम्बन्धी यन्त्र , सोलर पंप इत्यादि उपकरण खरीदेगा उसे इस योजना के तहत मिलने वाले अनुदान की सहायता से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

पारदर्शी किसान सेवा योजना में आवेदन हेतु पात्रता

जो भी किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक हों वो आवेदन हेतु अपनी पात्रता यहाँ दिए गए पात्रता शर्तों से जान सकते हैं।

  • आवेदन करने वाला उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान वर्ग से सम्बन्ध रखता हो।
  • ये आवश्यक है की आवेदन करने से पूर्व किसान का किसी राष्ष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए।

किसान सेवा योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़

Pardarshi Kisan Seva Yojana में आवेदन करते समय आपको कुछ जरुरी कागज़ातों की आवश्यकता पड़ेगी। कृपया इस योजना में आवेदन से पूर्व इन दस्तावेज़ों को जांच लें। आपकी सुविधा के लिए आगे हम सभी दस्तावेज़ों की सूची दे रहे हैं।

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पास बुक
  • राशन कार्ड
  • खतौनी की नक़ल
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना में पंजीकरण ऐसे करें

अगर आप भी पारदर्शी किसान सेवा योजना में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो यहाँ दिए गए पंजीकरण की प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेब पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आपको होम पेज पर आपको दिए गए विकल्पों में से पंजीकरण करें पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको पंजीकरण से सम्बंधित तीन विकल्प दिखेंगे।
  • विकल्पों में से आप अपनी जरुरत के अनुसार /सुविधानुसार इनमे से एक विकल्प का चयन कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको आवेदन पत्र मिलेगा।
  • अब आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी जैसे की नाम पता , मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड इत्यादि भरना होगा।
  • इसके बाद सभी बताये गए जरुरी दस्तावेज़ भी अपलोड कर दें।
  • अंत में आपको सब्मिट पर क्लिक कर देना है और पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना है ।

लॉगिन की प्रक्रिया

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाएँ।
  • आपके स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप यूजर लोग इन का विकल्प दाहिने ओर देख सकते हैं।
  • आपको इस विकल्प पर आना है और वहां पूछी गयी जानकारी जैसे की जनपद का नाम , यूजर आईडी और पासवर्ड भरना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है।

शिकायत दर्ज़ ऐसे करें

  • सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com पर जाएँ।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • आपको यहाँ दिए गए विभिन्न विकल्पों में से संपर्क करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आप इसमें पूछी गयी सभी जानकारी भरें और अपनी शिकायत संबधी जानकारी भी दर्ज़ कर दें।
  • इसमें आपको नाम पता , पता , जनपद , विषय , विकासखंड इत्यादि और भी जानकारी पूछी गयी है।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आप सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आपकी शिकायत दर्ज़ करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
पंजीकरणयहाँ क्लिक करें
लॉगिनयहाँ क्लिक करें

पारदर्शी किसान सेवा योजना 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

उत्तर प्रदेश की पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है ?

पारदर्शी किसान सेवा योजना उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा किसान हित में संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार सभी किसानों को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए उन्हें अनुदान राशि प्रदान करेगी। जिसका उपयोग वो कृषि के क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर सकेंगे।

पारदर्शी किसान सेवा योजना योजना का उद्देश्य क्या है ?

Pardarshi Kisan Seva Yojana का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी किसान वर्ग को आर्थिक अनुदान प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से किसानो को नए नए तकनीकों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित व जागरूक भी करना है। इस नए तकनीक से किसानों को अपने कृषि में उत्पादकता को बढ़ाने में में सहायता मिलेगी। साथ ही नए तकनीकों के इस्तेमाल से कृषि उत्पादकों की क्वालिटी भी बेहतर होगी। इस से सीधे तौर पर किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस योजना के माध्यम से सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का उद्देश्य पूरा होगा।

इस योजना के लिए कौन सी पात्रता शर्तें तय की गयी हैं ?

आवेदन करने वाला उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदक किसान वर्ग से सम्बन्ध रखता हो।
ये आवश्यक है की आवेदन करने से पूर्व किसान का किसी राष्ष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना चाहिए।

Pardarshi Kisan Seva Yojana में पंजीकरण हेतु कौन से दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ेगी ?

मूल निवास प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,पासपोर्ट साइज फोटो ,बैंक पास बुक , राशन कार्ड, खतौनी की नक़ल,
मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी

इस योजना में आवेदन करने हेतु प्रक्रिया क्या है और इसमें पंजीकरण कैसे हो सकता है ?

कृपया पंजीकरण की प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं। इसमें हमने विस्तारपूर्वक पंजीकरण प्रक्रिया बतायी है। आप आसानी से दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

जैसे कि इस लेख में हमने आपसे Pardarshi Kisan Seva Yojana 2023 से सम्बंधित समस्त जानकारी साझा की है, यदि आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट atmnirbharbharat.info को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment