यूपी निवेश मित्र पोर्टल 2023 | UP Nivesh Mitra Online Registration Process

यूपी निवेश मित्र रजिस्ट्रेशन फ्री 2023 | ई मित्र पोर्टल उत्तर प्रदेश | E Mitra up gov in | UP Nivesh Mitra Portal 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी निवेश मित्र पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों तक राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से दिया जाएगा।

govt. scheme in hindi
यूपी निवेश मित्र पोर्टल 2023

UP Nivesh Mitra Portal के द्वारा राज्य के नागरिक अपने व्यापार से जुड़े सभी कार्य आसानी से कर पायेगें। सरकार ने यह पोर्टल राज्य के नागरिकों के हित के लिए ही शुरू किया है। आज के इस पोस्ट में हम आपको UP Nivesh Mitra से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियां देने वाले है ताकि आप भी इस पोर्टल का लाभ उठा सके।

UP Nivesh Mitra क्या है?

यूपी निवेश मित्र एक ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के लघु, मध्यम और दीर्घ उद्यमियों और व्यवसायियों के लिये संबंधित विभागों से कानूनी मेट्रोलॉजी, सुरक्षा, एनओसी आदि अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य राज्य में व्यापार को आसान बनाना है। आपको बताना चाहेंगे कि उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल पर यूपी के 20 सरकारी विभाग की करीबन 70 सेवाएं ऑनलाइन सुविधा के द्वारा उपलब्ध है। 

इसके साथ ही साथ इस पोर्टल पर लाइसेंस, आवश्यक प्रमाणपत्रों की लिस्ट आदि भी उपलब्ध है। आप यहाँ से लाइसेंसों / प्रमाण पत्रों / एनओसी का तृतीय पक्ष सत्यापन भी ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य में व्यापार को और भी आसान बनाया जा सकेगा। जिससे प्रदेश का आर्थिक विकास तीव्र गति से होगा। 

UP Nivesh Mitra पोर्टल पर आप पूरी तरह से निःशुल्क आवेदन कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है। इस पोर्टल पर अब तक बहुत सारे लोगों ने आवेदन किया है एवं सरकार द्वारा व्यापार से संबंधित 7000 से अधिक लाइसेंस और एनओसी जारी की गई है।

UP Nivesh Mitra Portal Overview 2023

पोर्टल का नामयूपी निवेश मित्र
किसने शुरू कियाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी नागरिक
उद्देश्यइस पोर्टल के माध्यम से राज्य से संबंधित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी
कार्यालयों की सेवाएं राज्य के नागरिकों तक ऑनलाइन प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://niveshmitra.up.nic.in/

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल के लाभ (Benefits)

  • उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल को यूपी सरकार ने राज्य के व्यवसायियों और उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने के लिये बनाया है।
  • इसके द्वारा आवेदन कर्ता, आवेदन की प्रोसेसिंग शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन सुविधा के द्वारा कर सकता है।
  • इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आप इस पोर्टल पर बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।
  • यूपी निवेश पोर्टल की वेबसाइट से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी व्यापारी और उद्यमी  ले सकते है।
  • Uttar Pradesh Nivesh Mitra एक सिंगल विंडो पोर्टल है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से इससे संबंधित सभी विभागों को सरकारी आदेश, प्रक्रिया प्रवाह और प्रासंगिक जानकारी प्रदान की जाती है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है।
  • इस पोर्टल पर आपको सारे एनओसी और अनुमोदन प्राप्त हो जाएंगे।
  • निवेश मित्र पोर्टल के द्वारा उत्तर प्रदेश में व्यापार करने के प्रोसेस को आसान बनाया गया है। यह पोर्टल एक उद्यमी अनूकूल अनुप्रयोग के रूप में काम करता है।
  • इसके साथ साथ पूर्व संचालन क्लियरेंस  / अनुमोदन के लिए आवेदन करने हेतु CAF (Common Application Form) का प्रावधान है। 

यूपी निवेश मित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • स्टाम्प और पंजीकरण 
  • विद्युत सुरक्षा
  • अग्नि सुरक्षा
  • श्रम
  • राजस्व
  • शक्ति
  • उत्पाद शुल्क
  • वजन और माप
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • यमुना एक्सप्रेसवे
  • चिट्स और हाउसिंग रजिस्ट्रार-फर्म सोसायटी  
  • शहरी विकास लोक निर्माण
  • खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन PICUP
  • जंगल
  • यूपीएसआईडीसी
  • नोएडा / ग्रेटर नोएडा

UP निवेश मित्र के अंतर्गत योजनाएं

आपको बता दें कि नीचे बताई गई योजनाएं उत्तर प्रदेश निवेश मित्र के अंतर्गत आती है:

  • उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
  • आईटी एंड स्टार्ट अप पॉलिसी 2017
  • फ़िल्म पॉलिसी 2017
  • सिविल एवियशन पॉलिसी 2017
  • यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग पॉलिसी 2015
  • एमएसएमई योजना 2017
  • इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट प्रोमोशन पॉलिसी 2017
  • यूपी फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
  • उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
  • हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाईल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017

UP Nivesh Mitra पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

govt. scheme 2023
यूपी निवेश मित्र

यदि आप भी यूपी निवेश मित्र पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो निचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

  • यूपी निवेश पोर्टल में ऑनलाइन लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको निवेश मित्र पोर्टल उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके होम पेज पर आपको Entrepreneur Login का विकल्प दिखेगा। यहाँ आपको Login के सामने Register Here के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने यूपी निवेश मित्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा, जिसमें आपसे कुछ आवश्यक जानकारियां पूछी जाएगी।
  • अब आपको UP Nivesh Mitra Portal Application Form में मांगी गई सारी डिटेल्स जिनमें Company Name, Entrepreneur Name, Email ID, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को अच्छे से भर लेना है। 
  • इसके पश्चात आपको Register के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। 
  • इस प्रकार आसानी से आपका यूपी निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा, अब आप होम पेज में जाकर लॉगिन कर सकते है।

UP निवेश मित्र पोर्टल पर इन्वेस्टर लॉगिन कैसे करें

  • यूपी निवेश मित्र पोर्टल इन्वेस्टर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको इन्वेस्टर लॉगिन के लिंक पर क्लिक कर लेना है। 
  • Investor Login करने के लिए अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमें आपको Mobile Number व Email Id के दो ऑप्शन दिखेंगे। आपको इन दोनों में से किसी एक का चयन कर लेना होता है। 
  • आप इन दोनों में से जिस भी एक ऑप्शन को चुनते है, आपको यहाँ पर उसे सेलेक्ट कर लेना होता है। 
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी को भर लें और वेरिफिकेशन कोड को डालकर Send OTP पर क्लिक कर लेना है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर आये ओटीपी को इसके स्थान पर भर दें और Login कर लें।
  • इस प्रकार आप यूपी निवेश मित्र पोर्टल इन्वेस्टर लॉगिन आसानी से कर पाएंगे।

UP Nivesh Mitra Portal Dashboard कैसे देखें

  • यदि आप उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल डैशबोर्ड देखना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ पर जाना होगा।
  • अब इसके होम पेज पर आपको डैशबोर्ड का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।  
  • इसके बाद सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां दिखेगी।

यूपी निवेश मित्र पोर्टल अप्रूवल्स जानने का प्रोसेस

अगर आप अप्रूवल्स की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते है तो निचे हम आपको इसके बारे में पूरी प्रोसेस बताने वाले है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ पर चले जाना है। 
  • इसके होम पेज पर आपको Know Your Approvals का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। जिसमें आपसे कुछ आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको भर लेना है।
  • यहाँ आपको आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जिला, सेक्टर आदि डिटेल्स को भर लेना होता है।
  • अब आपको यहाँ पर दिये गए Proceed के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार आप अपने अप्रूवल्स की जानकारी देख पाएंगे।

यूपी निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें

उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के लिये निचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ पर चले जाना होगा।
  • इसके होम पेज पर आपको Feedback का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Grievance Redressal के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी, जिनमें Grievance Redressal / Feedback, कंपनी / एसोसिएशन नेम आदि को चुन लेना होता है। 
  • इसके साथ ही साथ आपको अपना मोबाइल नंबर, Enter Your Suggestion / Query / Problem, Suggestion/ Topic Of The Problem, वेरिफिकेशन कोड आदि को भी भर लेना होता है।
  • इसके बाद दिए गए Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
  • तो इस प्रकार आप UP Nivesh Mitra Portal पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। 

UP Nivesh Mitra Portal Helpline Number

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको यूपी मित्र पोर्टल के बारे में सभी प्रकार की जानकारी देने की कोशिश की है लेकिन फिर भी यदि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। 

Helpline Number – 0522-2238902, 2237582, 2237583

Email ID – nivesh.mitra-up@gov.in

Important Link

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनClick Here
इन्वेस्टर लॉगिनClick Here
यूपी निवेश मित्र डैशबोर्डClick Here
अप्प्रूवल्स जानने का प्रोसेसClick Here
शिकायत दर्ज करेंClick Here

Conclusion

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमनें आपको यूपी निवेश मित्र पोर्टल से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारा आज का यह लेख जरूर  पसंद आया होगा और आप इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद !

FAQ – UP Nivesh Mitra

प्रश्न 1. क्या UP निवेश मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऑफिशियल वेबसाइट है?

उत्तर: जी हाँ ! इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ है। 

प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश निवेश मित्र पोर्टल में लॉगिन करने के लिये क्या कोई चार्ज देना पड़ता है?

उत्तर: जी नही ! उत्तर प्रदेश निवेश मित्र में लॉगिन करने के लिए किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगता है।

Leave a Comment