मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना : Dial 1100 HP Seva Sankalp, शिकायत पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने राज्य में रह रहे लोगो की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना को शुरू किया है। जिसके तहत यदि किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की शिकायत होगी तो वह उसके द्वारा कही से शिकायत को दर्ज करवा सकते है।

govt. scheme in hindi
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना

राज्य सरकार द्वारा 2019-20 के बजट में इस हेल्पलाइन नंबर ( मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन ) 1100 को शिकायत करने के लिए उपलब्ध करवाया गया है। जिसके माध्यम से राज्य में रह रहे लोग अपनी शिकायत को सीधे मुख्यमंत्री तक बता सकते है। जिससे उनकी शिकायत का समाधान जल्दी से जल्दी हो पायेगा। शिकायत दर्ज करने के 14 दिन के अंदर अधिकारियो द्वारा आपकी शिकायत का समाधान होना निश्चित किया गया है।

योजना के अंतर्गत इस मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर को पूरी तरह से टोल फ्री किया गया है। यदि आप भी योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cmsankalp.hp.gov.in पर जाना होगा।

हम आपको सेवा संकल्प योजना से सम्बंधित जानकारी जैसे: योजना का उद्देश्य, योजना से मिलने वाले लाभ, पोर्टल पर अन्य योजनाएं एवं सुविधा, शिकायत रजिस्ट्रेशन दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज की स्थिति जाने, HP सेवा संकल्प मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। अधिक जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना डायल 1100 हेल्पलाइन सेवा

आपकी शिकायत दर्ज होने के पश्चात शिकायत सम्बन्धी अधिकारी आपकी शिकायतों को हल करने का प्रयास करेंगे। संकल्प सेवा हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सुबह 7 बजे से रात 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है, आप दिए गए समय के अंदर हे अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकते है। इन कार्यो को सफलतापूर्वक सही से करने के लिए 88 डिपार्टमेंट के 8044 अधिकारियो को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। आप ऑनलाइन माध्यम द्वारा भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है और इसकी स्थिति भी जान सकते है इसके लिए आपको मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर जाना होगा।

राज्यहिमाचल प्रदेश
योजना नाममुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
लाभ लेने वालेराज्य के नागरिक
उद्देश्यजनता की शिकायतों का जल्द निवारण करना।
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
लाभघर बैठे जनता के समस्याओं का समाधान
प्रक्रियाऑनलाइन मोड
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर1100
आधिकारिक वेबसाइटcmsankalp.hp.gov.in

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल का उद्देश्य

राज्य में रह रहे लोगो को कई तरह की समस्याओं से आये दिन झूझना पड़ता है और कई परेशानियों को झेलना पड़ता है और अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कार्यालयों में इधर उधर भटकना पड़ता है लेकिन फिर भी उनका काम नहीं बन पाता था। परन्तु मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना (मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना) को शुरू करने के बाद अब नागरिको को कही भी इधर उधर नहीं भटकना होगा वह आसानी से अपनी शिकायत ऑनलाइन माध्यम द्वारा मोबाइल व कंप्यूटर से दर्ज कर सकते है और वह 1100 नंबर डायल करके भी अपनी शिकायतों को अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकते है। सेवा संकल्प पोर्टल में लोगो की समस्याओं के निवारण के लिए 88 विभागों को सम्मिलित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना 2023

आम नागरिकों को शिकायतों के सुझाव हेतु पोर्टल के माध्यम से एक विशेष प्रकार की सुविधाएँ जाएगी। राज्य में संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी को भी सेवा संकल्प पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। अब नागरिक घर बैठे अलग-अलग विभागों से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं से संबंधी जानकारी को पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना से मिलने वाले लाभ

govt. scheme 2023
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना से मिलने वाले लाभ

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल से मिलने वाले लाभ इस प्रकार से है:

  1. हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
  2. राज्य में रह रहे लोग दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर कॉल करके अपनी समस्याओं व शिकायतों को सीधा मुख्यमंत्री तक पहुंचा पाएंगे।
  3. आम जनता का सन्देश CM तक पहुंचाने का यह एक डिजिटल मंच है जिसके माध्यम से तुरंत शिकायतों का निवारण किया जायेगा।
  4. कार्यो को सफलतापूर्वक सही से करने के लिए 88 डिपार्टमेंट के 8044 अधिकारियो को इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है
  5. अपनी कंप्लेंट को दर्ज करने के लिए अब लोगो को कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा अब सभी आसानी से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर हिमाचल प्रदेश के माध्यम से शिकायत दर्ज कर पाएंगे।
  6. आपके द्वारा की गयी कम्प्लेंट्स को जल्दी से जल्दी समाधान करके अधिकारियो द्वारा सूचित कर दिया जायेगा।
  7. हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों व इलाकों में रहने वाले लोग इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते है।
  8. नागरिको की सभी समस्याओं का हल शिकायत दर्ज के 14 दिन के अंदर अधिकारियों द्वारा पूर्ण किया जायेगा।
  9. निर्धारित समय सीमा के बाद खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी शिकायत दर्ज करने वाले लोगो से बात करेंगे।
  10. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज का समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक हो पायेगी।
  11. इस सेवा के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान को जल्द से जल्द प्राप्त कर पाएंगे।

हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023

पोर्टल पर अन्य योजनाएं एवं सुविधा
  • मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना
  • हिम केयर योजना
  • शक्ति बटन ऐप
  • मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना
  • जनमंच कार्यक्रम
  • डिजिलॉकर सुविधा

सीएम सेवा संकल्प पोर्टल शिकायत कैसे करें

यदि आप भी इस सेवा का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आपको सबसे पहले पंजीकरण करना जरुरी है। पंजीकरण करने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आपको हिमाचल प्रदेश की आधकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने इस तरह का होम पेज खुल कर आ जायेगा।

होम पेज पर आप शिकायत/ सुझाव दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।

क्लिक करने के पश्चात नए पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े और सहमत हूँ पर टिक करके सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

अब नए पेज पर फॉर्म खुलने के बाद पूछी गयी जानकारी जैसे: कम्प्लेंट्स इनफार्मेशन के अंदर अपना मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल ID, अपना लिंग और रजिस्ट्रेशन ऑफ़ कंप्लेंट के अंदर अपना गावं सेलेक्ट करें, डिपार्टमेंट, केटेगरी, डिस्ट्रिक्ट, एरिया, ग्राम पंचायत, ग्राम, पता भरें इसके अलावा मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करें।

  • अब आप जन को शिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Check Complaint Status (शिकायत दर्ज की स्थिति जाने)

सीएम हेल्पलाइन शिकायत की स्थिति जानने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:

  1. सबसे पहले आप हिमाचल प्रदेश की आधकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  3. होम पेज पर आप शिकायत/ सुझाव की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें।

नए पेज पर आप शिकायत की स्थिति खोजे के अंदर शिकायत संख्या नंबर से या मोबाइल नंबर द्वारा अपनी स्थिति देख सकते है।

  1. अब आप GET OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  2. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP(वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  3. OTP को दिए गए बॉक्स में भर दें, जिसके बाद आप अपनी कंप्लेंट दर्ज का स्टेटस ( सीएम हेल्पलाइन शिकायत की स्थिति ) आसानी से देख पाएंगे।

सेवा संकल्प मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य की जनता की सभी तरह की समस्या का निवारण करने के लिए मोबाइल ऐप को भी लांच किया है जिसमे सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत और सुझाव आसानी से इस ऐप द्वारा कर सकते है। इसके अलावा इससे आप आसानी से किसी भी समय अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकते है। ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस तरह से है:

  • राज्य के नागरिको को सबसे पहले ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा
  • जहाँ उन्हें CM संकल्प 1100 हेल्पलाइन APP को सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के बाद इसे आप INSTALL करें।
  • जिसके बाद आपका ऐप SUCCESSFULLY DOWNLOAD हो जायेगा। और सभी सम्बंधित जानकारी आपके मोबाइल पर ऐप द्वारा देखने को मिलेंगी।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें: यहाँ क्लिक करें

शक्ति बटन मोबाइल ऐप डाउनलोड

बता देते है हिमाचल प्रदेश की सरकार ने खासकर की महिलाओ के हित के बारे में सोचकर शक्ति बटन ऐप को लांच किया है। जिसके माध्यम से यदि कोई भी महिला खतरे या किसी परेशानी में है तो वह इस ऐप के द्वारा सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगी। यह ऐप दोनों भाषाओं में उपलब्ध करवाया गया है। आप इसे डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल अपनी सुरक्षा हेतु कर सकते है डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं जिसके बाद सर्च पर जाकर शक्ति बटन APP सर्च करें। सर्च करने के बाद इसे आप INSTALL करें। जिसके बाद आपका ऐप SUCCESSFULLY DOWNLOAD हो जायेगा।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

मुख्यमंत्री द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने के बाद अब नागरिको को कही भी इधर उधर नहीं भटकना होगा वह आसानी से अपनी शिकायत ऑनलाइन माध्यम द्वारा मोबाइल व कंप्यूटर द्वारा दर्ज कर सकते है और वह 1100 नंबर डायल करके भी अपनी शिकायतों को अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकते है।

पोर्टल द्वारा राज्य में रह रहे नागरिको की शिकायत दर्ज का समाधान कितने दिन के अंदर पूरा कर दिया जायेगा।

पोर्टल द्वारा राज्य में रह रहे नागरिको की शिकायत दर्ज का समाधान 14 दिन के अंदर पूरा कर दिया जायेगा।

सेवा संकल्प से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अधिकारीयों से सम्पर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

सेवा संकल्प से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु अधिकारीयों से सम्पर्क करने के लिए हिमांचल राज्य के नागरिक 0177 352 5100 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या हेतु सुझाव प्राप्त कर सकते है।

क्या सेवा संकल्प पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को राज्य में संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा ?

हाँ राज्य में संचालित विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी को भी राज्य के लाभार्थी सेवा संकल्प पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

योजना के अंतर्गत सेवा संकल्प कार्य हेतु कितने डिपार्टमेंट्स और कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है?

योजना के अंतर्गत सेवा संकल्प कार्य हेतु 88 डिपार्टमेंट्स और 8044 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जिसके माध्यम से वह राज्य के नागरिको को सुझाव देकर उनकी समस्या को हल कर सके।

हिमाचल प्रदेश सेवा संकल्प योजना हेतु नागरिको के मोबाइल ऐप बनाया गया है?

जी हाँ, लोगो की सुविधा हेतु सरकार ने मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया है जिसे राज्य की जनता अपने मोबाइल में डाउनलोड करके योजना का लाभ ले सकते है। मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने आपको ऊपर आर्टिकल में बता दी है।

पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज का समय क्या होगा?

पोर्टल में ऑनलाइन माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मूलनिवासी अपनी शिकायत दर्ज सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कर सकते है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना कंप्लेंट दर्ज नंबर 1100 प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री से शिकायत कैसे करें?

अगर आप हिमांचल प्रदेश में रहते हैं और किसी प्रकार की अपनी शिकायत को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचना कहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Leave a Comment