लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन करें, पात्रता व लाभ जाने

बालिकाओं का विकास करने एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार समय-समय पर विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को वित्तीय एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है।

Ladkiyo Ke Liye Sarkari Yojana online apply

आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम लड़कियों के लिए सरकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आपको Ladkiyo Ke Liye Sarkari Yojana 2023 का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना से जुड़ी अन्य मुख्य जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें इस योजना का लाभ।

Contents

Ladkiyo Ke Liye Sarkari Yojana 2023

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, राजश्री योजना आदि शामिल है। इन सभी योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा यह योजनाएं बेटियों को शैक्षणिक योग्यता पर भी ध्यान केंद्रित करती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ना केवल बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है। इन योजनाओं के संचालन से बेटियों का विकास होता है। जिससे कि देश का भविष्य उज्जवल बनता है।

मिशन वात्सल्य योजना का ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

लड़कियों के लिए सरकारी योजना का उद्देश्य

  • लड़कियों के लिए सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं का विकास करना है।
  • इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को आर्थिक शैक्षणिक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाती है।
  • जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाएं आगे बढ़ सके।
  • इसके अलावा नागरिकों की बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को भी दूर किया जा सके।
  • इन योजनाओं के संचालन से बेटियां सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनती है।
  • इसके अलावा उनके जीवन में भी सुधार आता है।
  • यह योजनाएं बालिकाओं की शिक्षा प्राप्त करने पर भी हाथ जोड़ देती हैं।

Key Highlights Of Ladkiyo Ke Liye Sarkari Yojana

योजना का नामलड़कियों के लिए सरकारी योजना
किसने आरंभ कीकेंद्र एवं राज्य सरकार
लाभार्थीदेश की बालिकाएं
उद्देश्यबालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
साल2023

अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र ऑनलाइन आवेदन

लड़कियों के लिए सरकारी योजनाएं के लाभ तथा विशेषताएं

Ladkiyo Ke Liye Sarkari Yojana
  • बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है।
  • जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है।
  • इन योजनाओं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, राजश्री योजना आदि शामिल है।
  • इन सभी योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है।
  • इसके अलावा यह योजनाएं बेटियों को शैक्षणिक योग्यता पर भी ध्यान केंद्रित करती हैं।
  • इन योजनाओं के माध्यम से ना केवल बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाता है।
  • इन योजनाओं के संचालन से बेटियों का विकास होता है। जिससे कि देश का भविष्य उज्जवल बनता है।

10 सर्वश्रेष्ठ सरकारी योजनाओं की सूची

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • बालिका समृद्धि योजना
  • सीबीएसई उड़ान योजना
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना
  • मुख्यमंत्री लाडली योजना
  • माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
  • माजी कन्या भाग्यश्री योजना
  • नंदा देवी कन्या योजना

महिला ई हाट योजना क्या है इसका आवेदन कैसे करें

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना को सरकार द्वारा 2 जनवरी 2015 को आरंभ किया गया था। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार करना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से सरकार द्वारा बेटियों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं उनके शिक्षा के अधिकार की रक्षा की जाती है। इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता है। यह खाता बालिका के माता-पिता द्वारा संचालित किया जाता है। इस खाते में प्रतिवर्ष राशि जमा की जाती है। जिसे बालिका की पढ़ाई या उसके विवाह के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इस राशि पर अधिक ब्याज दर प्रदान की जाती है। इसके अलावा नागरिकों को इनकम टैक्स में भी राहत प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत जमा की गई राशि का 50% हिस्सा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिका की शिक्षा के लिए भी निकाला जा सकता है।

हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना रजिस्ट्रेशन, लाभ व कार्यान्वयन प्रक्रिया

बालिका समृद्धि योजना

बालिका समृद्धि योजना को 15 अगस्त 1997 को आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार की दो कन्याओं को लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म होने पर ₹500 की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा स्कूल में दाखिला होने से दसवीं कक्षा तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। बालिका समृद्धि योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है एवं बाल विवाह को रोकना है।

सीबीएसई उड़ान योजना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई उड़ान योजना आरंभ की गई थी। इस योजना के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड के साइंस और मैथ्स में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वह सभी कन्याए जो इंजीनियरिंग या मेडिकल से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाती है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना

राजश्री योजना का संचालन राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से 1 जून 2016 के बाद जननी कन्याओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता केवल गरीब परिवार की कन्याओं को ही प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत ₹25000 की आर्थिक सहायता 6 किस्तों में प्रदान की जाती है। आर्थिक सहायता की राशि सीधे बालिका के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाती है।

महा शरद पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना

लाड़ली लक्ष्मी योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2007 में आरंभ किया गया था। यह एक प्रकार की बचत योजना है जिसके माध्यम से बालिकाओं के परिवार को 5 वर्ष की निश्चित अवधि तक ₹6000 की राशि जमा करनी होती है। जमा की गई राशि को एक निश्चित अंतराल के बाद निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत निवेश करने पर बालिकाओं को उनकी शादी होने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। इस योजना के संचालन से बालिकाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आता है।

माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना

इस योजना को सरकार द्वारा वर्ष 2008 में आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वह सभी कन्याए जिन्होंने आठवीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है एवं से अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से हैं उन को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत बालिका को दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹3000 की राशि प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को बिहार सरकार द्वारा आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म होने पर कन्या की माता को ₹2000 की राशि प्रदान की जाती है। वह सभी नागरिक जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वह अपने नजदीकी आंगनवाड़ी में जाकर आवेदन कर सकते हैं। केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना है।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना

माझी कन्या भाग्यश्री योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बालिका के जन्म होने पर बालिका की मां को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत कन्या की मां को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा कन्या के पांचवी कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹2500, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹3000 और 18 वर्ष पूरा होने के पश्चात ₹100000 प्रदान किए जाते हैं। यह योजना बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।

नंदा देवी कन्या योजना

उत्तराखंड सरकार द्वारा नंदा देवी कन्या योजना संचालित की जाती है। इस योजना को वर्ष 2018 में आरंभ किया गया था। नंदा देवी कन्या योजना के माध्यम से बालिका के जन्म होने पर बालिका के परिवार को ₹11000 की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा बालिका यदि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेती है तो स्थिति में ₹51000 की राशि प्रदान की जाती है। इस योजना को नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या योजना को मिलाकर बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत केवल एक परिवार की दो बालिका ही लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

लड़कियों के लिए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खोलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लड़कियों के लिए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
इन योजनाओं को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इन योजनाओं को केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा आरंभ किया गया है।

लड़कियों के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से क्या लाभ प्रदान किए जाते हैं?

इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती हैं।

लड़कियों के लिए सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाएं आती हैं?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
बालिका समृद्धि योजना
सीबीएसई उड़ान योजना
मुख्यमंत्री राजश्री योजना
मुख्यमंत्री लाडली योजना
माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना
माजी कन्या भाग्यश्री योजना
नंदा देवी कन्या योजना आदि

क्या इस योजना का लाभ देश की सभी बालिकाएं प्राप्त कर सकती हैं?

हां अपनी पात्रता के अनुसार इन योजनाओं का लाभ देश की सभी बालिकाएं प्राप्त कर सकती हैं

Leave a Comment