नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 | National scholarship portal Online Application Form | Benefit, Status

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 | NSP Login | NSP Application Status Online Registration | National Scholarship Portal Registration Form | National Scholarship Scheme 2023 |

govt. scheme 2023
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 2023

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) देश भर के छात्रों को छात्रवृति वितरित करने के लिए डिजिटल छात्रवृत्ति प्लेटफार्म है, यहां पर देश भर की विभिन्न संस्थाओं व सरकारों द्वारा जरूरतमंद छात्रों को दी जाने वाली स्कालरशिप की जानकारी दी जाती है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से प्रति वर्ष लाखों अध्यनरत छात्रों / विद्यार्थियों को करोड़ों रूपये की छात्रवृति प्रदान की जाती है।

Contents

हमारे देश में कई ऐसे छात्र है, जो पढना तो चाहते है, लेकिन उनका परिवार आर्थिक रूप से उनका यह खर्च नहीं उठा सकता है, जिस वह अपनी पढाई को जारी रख सके। लेकिन सरकार द्वारा शरू की गयी स्कालरशिप स्कीम से आपके सपने साकार हो सकते है। सरकार ने इस समस्या का निदान करने और छात्रों को उनकी पढाई को जारी रखने के लिए ही नेशनल स्कालरशिप स्कीम की शुरुआत की है।

इस स्कीम का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता देना है, जो अपनी पढाई / उच्च शिक्षा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पूरी नहीं कर पाते है, पैसों की कमी के कारण उन्हें अपनी पढाई बीच में छोड़नी पड़ती है। लेकिन अब आप इस स्कीम का लाभ लेकर अपनी पढाई को जारी रख सकते है। इस स्कॉलर स्कीम का लाभ आप कैसे ले सकते है, इसके लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अंतिम तिथि क्या होती है, आदि के बारे में हम इस लेख में बताने जा रहे है। कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

National Scholarship Portal 2023

इस पोर्टल को एक योजना के रूप में शुरू किया गया है। यह एक डिजिटल मंच है उन छात्रों के लिए जो अपनी वित्तीय समस्याओं को दूर छोड़ कर पढाई पर ध्यान देना चाहते है। इस पोर्टल पर तक़रीबन 50 से भी ज्यादा छात्रवृति और इससे जुडी जानकारी उपलब्ध है। 

इस पोर्टल और इस योजना से से जुड़े अधिकारी की माने तो इस योजना के माध्यम से अब तक 2400 करोड़ रूपये की छात्रवृति बंट चुकी है। इसके अलावा इस पोर्टल लाखों में आवेदन होते है और उनमे से ज्यादातर छात्रवृति आवेदन स्वीकृत भी हो जाते है। 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नामNational scholarship portal
किसने लागू कियाकेन्द्रीय सरकार
उद्देश्यऐसे छात्र जो पढना चाहते है उन्हें फायदा देना
कौन लाभ ले सकता हैदेश के सभी छात्र
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल

राष्ट्रीय स्कालरशिप पोर्टल के फायदे क्या है? 

इस पोर्टल के कुछ फायदे निम्न और इस प्रकार है। इन फायदों की सूची में से हम आपको कुछ ऐसे फायदे बता रहे है जो आपके लिए बेहद ही जरुरी साबित हो सकते है। यह फायदे निम्न है – 

  • इस पोर्टल की मदद से देश के सभी जरूरतमंद छात्रों को एक ही मंच पर ले जाएगा। 
  • इसके अलावा इस एक ही मंच पर सभी प्रकार की छात्रवृति के बारे में जानकारी ले सकते है। 
  • इस पोर्टल पर आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन है और इस वजह से ही यह पोर्टल काफी सरल बनता जा रहा है। 
  • इस पोर्टल के इस्तेमाल से छात्रवृति और योजना में काफी पारदर्शिता आएगी। 
  • इसके अलावा इस पोर्टल पर सभी प्रकार की जानकारी आसानी से पा सकते है।
  • इसके अलावा इस पोर्टल पर कई तरह की छात्रवृति की जानकारी एक साथ दी जायेगी। इससे छात्रों और इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं के बीच में कई तरह की पारदर्शिता आएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की सुविधाएँ ऑनलाइन दी जायेगी। 
  • यह एक ऑनलाइन पोर्टल है और इसके माध्यम से कई तरह की सुविधा विद्यार्थिओं को दी जायेगी। 

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध छात्रवृतियां

NSP पर एक नही बल्कि कई तरह की छात्रवृतिया उपलध है। इन सभी उपलब्ध छात्रवृतियों में यह निम्न है – 

  • केन्द्रीय योजनायें। 
  • यूजीसी योजनायें।
  • AICTE से जुडी योजनायें।
  • अन्य राज्यों की योजनायें।

इन सभी योजनाओं के अधीन आने वाली छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है। इन सभी योजनाओं में आने वाले विभाग और इनसे जुडी छात्रवृति इस प्रकार है। 

केन्द्रीय सरकार के अधीन वाले वाली छात्रवृति

केंद्र सरकार के अधीन आने वाले इन विभाग पर सभी प्रकार की छात्रवृति प्रकार है – 

अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

इस विभाग के अधीन इस पोर्टल पर 3 स्कालरशिप उपलब्ध है। 

  • अल्पसंख्यक प्री मेट्रिक छात्रवृति योजना 2023
  • अल्पसंख्यक पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति योजना 2023
  • अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स स्कालरशिप फॉर प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कोर्स सीएस छात्रवृति योजना 2023

विकलांगता विभाग का अधिकारिता विभाग 

इस विभाग के अधीन इस पोर्टल पर 3 स्कालरशिप उपलब्ध है। 

  • विकलांगता प्री मेट्रिक छात्रवृति योजना 2023
  • विकलांगता पोस्ट मेट्रिक छात्रवृति योजना 2023
  • विकलांग छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति 2023

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग 

इस विभाग के अधीन इस पोर्टल पर 1 स्कालरशिप उपलब्ध है। 

  • SC छात्रों के लिए शीर्ष कक्षा योजना 2023 

श्रम और रोजगार मंत्रालय 

इस विभाग के अधीन इस पोर्टल पर 3 स्कालरशिप उपलब्ध है। 

  • IMOC / LSDM / Beedi / प्री – मेट्रिक और वित्तीय सहायता2023
  • IMOC / LSDM / Beedi / पोस्ट – मेट्रिक और वित्तीय सहायता 2023
  • आंध्र प्ररेश राज्य के लिए आम आदमी योजना छात्रवृति 2023

जनजातीय मामलों का मंत्रालय

इस विभाग के अधीन इस पोर्टल पर 1 स्कालरशिप उपलब्ध है। 

  • एसटी छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप और छात्रवृत्ति 2023

इन सब के अलावा इस और भी कई तरह की छात्रवृति उपलब्ध है। जैसे NIR उत्तरी पूर्ति परिषद् के लिए एनसी छात्रवृति 2023

UGC योजनायें

केन्द्रीय योजना के अधीन आने वाले UGC छात्रवृति के बारे में जानकारी इस प्रकार है। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

govt. scheme in hindi
National scholarship portal Online Application Form

इस विभाग के अधीन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 4 स्कालरशिप उपलब्ध है। 

  • ISHAN Uday योजना – इसमें मुख्य रूप से उत्तर – पूर्वी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृति योजना है।
  • Single girl child के लिए PG इंदिरा गाँधी छात्रवृति – इस छात्रवृति को भी MHRD विभाग द्वारा ही दिया जाता है

इसके अलावा NSP पर विश्वविद्यालय धारकों के लिए PG Scholarship और Personal study के लिए PG Scholarship योजना।

यूपी रोजगार पोर्टल

AICTE विभाग के अधीन योजना 

इस विभाग के अंतर्गत कई तरह की योजनायें छात्रवृति शामिल है। इन छात्रवृति की सूची में से कुछ इस प्रकार है। 

  • लड़कियों के लिए तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवृति। 
  • लड़कियों के लिए तकनीकी शिक्षा में डिप्लोमा करने के लिए छात्रवृति। 
  • इसके अलावा छात्रों के लिए अलग – अलग तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवृति। 
  • तकनीक छात्रों और छात्रों के लिए अलग – अलग -छात्रवृति

NSP के लिए आवश्यक दस्तावेज

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हमारे पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों की सूची में यह निम्न है। 

  • आवेदक का आधार कार्ड, यह उस समय जरुरी है जब आवेदक इसपोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करता है।
  • आवेदक का बैंक खाता और इससे जुड़े दस्तावेज जैसे, बैंक की पासबुक और कैंसिल चेक। 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र, इस पोर्टल पर कई अलग – अलग योजनायें है और उन सब में अलग – अलग प्रकार के दस्तावेज लगते है। उन सभी दस्तावेजों को भी इसमें लगाना जरुरी होता है। 
  • पिछले कक्षा का योग्यता प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा प्रमाण पत्र। 

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करे ?

इस पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए आवेदक के पास सबसे पहले तो यह सभी दस्तावेज होने चाहिए जो ऊपर बताये गये है। इसके बाद इस प्रोसेस को फॉलो करना होता है जो आगे बताया गया है। यह है वो सामान्य प्रक्रिया जिसकी मदद से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

Step 1 – सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आये। इस वेबसाइट पर आने की बाद इसमें आपको एक नया आप्शन new registration का आप्शन दिखाई देगा।

Step 2 – इसके बाद अगले चरण में इस पेज पर कुछ नियम व शर्ते / गाइड दिखाई देगी, यहाँ पर आपको सबसे नीचे की ओर Continue के आप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3 – इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा, इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी आपको भर लेनी है, जैसे आपका राज्य, छात्रवृति की श्रेणी, आपका नाम, स्कालरशिप टाइप, जन्म तारीख, श्रेणी, बैंक की जानकारी, आपकी पहचान का प्रमाण आदि, इसके बाद Captcha कोड भरकर Register बटन पर क्लिक कर देना है। 

इस प्रकार आपके रेजिस्ट्रैशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, आपको यहाँ पर यूजर आईडी पासवर्ड मिल जाएगा, इस यूजर आइडी पासवर्ड के माध्यम से आप भविष्य मे लॉगिन कर पाएंगे।

आवेदन करने की लिए लॉग इन करे 

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद इसमें आपको लॉग इन करना होता है। लॉग इन करने के बाद अपनी स्कालरशिप के लिए आवेदन करने का आप्शन दिखाई देता है। इसके लिए यह सामान्य प्रक्रिया है। 

Step 1 – सबसे पहले nsp की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने की बाद यहाँ आपको new registration विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 3 – इसके बाद इस पेज पर ऊपर की ओर Log In का आप्शन दिखाई देगा, आप उस पर क्लिक करें, इसके बाद आप एक नए लॉग इन पेज पर आ जायेंगे। 

Step 4 – इसमें आपसे आपकी आईडी और पासवर्ड पूछा जाता है, यह जानकारी डालने के बाद आप पोर्टल पर लॉग इन हो जाएंगे।

इसके बाद आवेदन करने के लिए, जैसे ही आप इस पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड पर आते है, तो इसमें लॉग इन करने का आप्शन मिल जाता है। जिसकी मदद से आप काफी आसानी से अपनी छात्रवृति में आवेदन कर सकते है। 

छात्रवृति का फॉर्म कैसे चेक करे ?

आवेदक की स्तिथि चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर लॉग इन करना होता है। जैसे ही आप इस पोर्टल में लॉग इन हो जाते है तो इसमें एक आप्शन Application status के नाम से दिखाई देता है। इसके बाद इसमें आप फॉर्म की स्तिथि देख सकते है। 

Renewal के लिए आवेदक कैसे करे ?

ऐसे छात्र जिन्होंने पीछे साल छात्रवृति ली है और वे इस साल भी छात्रवृति लेना चाहते है तो उनको ईसके लिए अपना फॉर्म Renewal करवाना होता है। आवेदन renewal करवाने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो किया जा सकता है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने की बाद इसमें आपको एक नया आप्शन new registration का आप्शन दिखाई देता है। 
  • Step 3 – इसके बाद इस पेज पर ऊपर की और एक Renewal का आप्शन होता है उस पर क्लिक करने के बाद आप एक नए लॉग इन पेज पर आ जायेंगे। 
  • Step 4 – इस पेज पर आने के बाद इसमें आपको लॉग इन करना होता है। जैसे ही इसमें आप लॉग इन कर लेते है आपको आगे के स्टेप्स बताये जाते है। इसमें लॉग इन करने के लिए आपके पास पुराने एप्लीकेशन नंबर होने चाहिए।
  • इसमें जैसे ही आप लॉग इन करते है तो आपको इसमें आसानी से Renewal करने के आप्शन मिल जाते है। 

राज्यवार छात्रवृति की सूची कैसे देखे ? 

राज्यवार छात्रवृति की सूची देखने के लिए आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना होता है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने की बाद इसमें आपको एक नया आप्शन new registration का आप्शन दिखाई देता है। 
  • Step 3 – इसके बाद इस पेज पर ऊपर की और एक Scheme Wise Scholarship Sanctioned List का आप्शन होता है उस पर क्लिक करने के बाद आप एक नए लॉग इन पेज पर आ जायेंगे।
  • Step 4 – इसके बाद इसमें अपने राज्य और अन्य जानकारी का चुनाव कर अपने राज्य में उपलब्ध छात्रवृति की सूची देख सकते है। 

इस लेख में आपको National Scholarship Portal (NSP) के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा।

Leave a Comment