UP e Sathi Portal 2023: उत्तर प्रदेश ई-साथी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

उत्तर प्रदेश ई-साथी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP e Sathi Portal Online Registration at edistrict.up.gov.in तथा UP e Sathi Portal लॉगिन प्रक्रिया

govt. scheme in hindi
उत्तर प्रदेश ई-साथी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं डिजिटल इंडिया कैंपेन के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिससे कि देश के नागरिक विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। यह सेवा ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के पोर्टल लांच कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसा ही एक पोर्टल लांच किया गया है जिसका नाम यूपी ई साथी पोर्टल है। इस लेख को पढ़कर आपको UP e Sathi Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, लॉगइन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि। तो यदि आप यूपी ई साथी पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

यूपी ई साथी पोर्टल 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी ई साथी पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य सभी सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाली सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना है जिससे कि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाएं एक जगह पर उपलब्ध करवाई जा सके। अब प्रदेश के नागरिक अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, शिकायत दर्ज करने के लिए, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, खतौनी आदि से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी की सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

E Sathi Portal के माध्यम से जारी हुए प्रमाण पत्र को सरकार के डिजिटल लॉकर परियोजना से भी एकीकृत किया जाएगा। प्रदेश के नागरिकों को अब अलग-अलग दस्तावेज बनवाने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर भी अपनी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल के माध्यम से लगभग सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन का कार्य यूपी ई साथी पोर्टल कर माध्यम से सरलता से पूरा हो सकेगा।

UP e Sathi Portal 2023 का उद्देश्य

E-sathi पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों तक सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है। आप देश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस UP e Sathi Portal 2023 के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने दस्तावेज बनवा सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। विभिन्न सरकारी सेवाओं के अंतर्गत आवेदन भी इस पोर्टल के माध्यम से सरलता से पूरा किया जा सकेगा। यह पोर्टल भ्रष्टाचार को रोकने में भी कारगर साबित होगी। प्रदेश के सभी नागरिक इस पोर्टल का उपयोग करके इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Key Highlights Of UP e Sathi Portal 2023

पोर्टल का नामयूपी ई साथी पोर्टल
किसने आरंभ कियाउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यविभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.up.gov.in
साल2023
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

यूपी जन्म प्रमाण पत्र

यूपी ई साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

विभागसेवाएँ
राजस्व विभागआय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र अधिवास प्रमाण पत्र हैसियत प्रमाण पत्र खतौनी की नकल
पंचायती राज विभागकुटुंब रजिस्टर की नक़ल के लिए आवेदन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागदिव्यांग प्रमाण पत्र
गृह विभागलाउड स्पीकर/ लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति विस्फोटक- विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) विस्फोटक- भंडारण लाइसेंस (LE-3) विस्फोटक- परिवहन (Transport) लाइसेंस (LE-4) विस्फोटक- भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) आतिशबाजी- विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) आतिशबाजी- भंडारण लाइसेंस (LE-2) आतिशबाजी- परिवहन (Transport) लाइसेंस (LE-4) आतिशबाजी- भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)
समाज कल्याण विभागशादी और बीमारी अनुदान योजना के लिए आवेदन अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
महिला कल्याण एवं बाल कल्याण विकास विभागदहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता दहेज़ प्रथा से पीड़ित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना दम्पति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभागदिव्यांजन व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान
कृषि विभागमा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना

UP e Sathi Portal 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

govt. scheme 2023
govt. scheme 2023
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी ई साथी पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।
  • इस पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य सभी सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले सेवाओं का कंप्यूटरीकरण करना है।
  • अब प्रदेश के नागरिक अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, शिकायत दर्ज करने के लिए, जन वितरण प्रणाली, पहचान, खतौनी आदि से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • वह घर बैठे इस पोर्टल का उपयोग करके इन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • UP e Sathi Portal 2023 के माध्यम से जारी हुए प्रमाण पत्रों को सरकार के डिजिटल लॉकर परियोजना से भी एकीकृत किया जाएगा।
  • अब प्रदेश के नागरिकों को अपने दस्तावेज बनवाने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लगभग सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  • आवेदन का कार्य इस पोर्टल के माध्यम से सरलता से पूरा हो सकेगा।

यूपी ई साथी पोर्टल की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी ही इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

UP e Sathi Portal पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको सिटिजन लॉगइन (ई साथी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • लॉगइन आईडी
    • आवेदक का नाम
    • जन्मतिथि
    • लिंग
    • आवासीय पता
    • पिन कोड
    • जिला
    • मोबाइल नंबर
    • मेल आईडी
    • सुरक्षा कोड
  • इसके पश्चात आप को सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। यह ओटीपी आपका पासवर्ड होगा।
  • अब आपको लॉगइन पेज पर जाकर Your Username, OTP तथा सुरक्षा कोड को दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको New Paasword बनाना होगा।
  • नया पासवर्ड बनाने के पश्चात आप पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए अपनी User ID तथा इस Paasword का उपयोग कर सकते हैं।

UP e Sathi Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको सिटिजन लॉगइन (ई साथी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना Username Paasword तथा Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना Application Number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

सीएससी सेंटर खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको सेवा केंद्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पिनकोड या फिर क्षेत्र में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके द्वारा चिन्हित कैटेगरी के अनुसार जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

पोर्टल पर तहसील/ग्राम निर्देशिका देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको तहसील/ग्राम निर्देशिका के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने जिले से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे कि ब्लॉक, राजस्व ग्राम, ब्लॉक वार ग्राम पंचायत, ब्लॉक वार ग्राम, तहसील वार ग्राम, तहसील वार थाना आदि से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

E-sathi यूपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च बॉक्स में e-sathi यूपी टाइप करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में आपको ई साथी यूपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • E-sathi यूपी मोबाइल आप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

E-sathi यूपी मोबाइल ऐप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e-district उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको महत्वपूर्ण डाउनलोड के अंतर्गत दिए गए e-sathi यूपी मोबाइल ऐप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे मोबाइल ऐप आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Comment