पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें 2023 | Post Office New Interest Rate Table in Hindi

सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाओं की ब्याज दर बढ़ा दी है। जैसे कि-

1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर 6.6% से बढ़ाकर 6.8 % कर दी गई है। 
2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर 6.8% से बढ़ाकर 6.9% कर दी गई है।
govt. scheme in hindi
3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर 6.9% से बढ़ाकर 7.0% कर दी गई है। 
5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर 7.0% से बढ़ाकर 7.5 % कर दी गई है।
5 वर्षीय रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (RD) की ब्याज दर 5.8% से बढ़ाकर 6.2% कर दी है।
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम की ब्याज दर 8.0% से बढ़ाकर 8.2% कर दी गई है।
मासिक आय योजना (POMIS) की ब्याज दर 7.1% से बढ़ाकर 7.4%  कर दी गई है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) की ब्याज दर 7.0% से बढ़ाकर 7.7%  कर दी है।
किसान विकास पत्र (KVP) की ब्याज दर 7.2%  से बढ़ाकर 7.5%  कर दी गई है। 
सुकन्या समृद्धि योजना (7.6%) की ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8.0% कर दी गई है।
PPF अकाउंट की ब्याज दर (7.1%) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दर (4.0%) में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस लेख में हम जानेंगे कि पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें 2023 क्या हैं? इसके बाद हम पोस्ट ऑफिस योजनाओं में खाता खुलवाने, पैसे जमा करने और पैसा निकालने के नियमों के बारे में भी जानकारी देंगे।

पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें 2023 | Post Office New Interest Rate Table

योजना/अकाउंट का नामपुरानी ब्याज दर (31 मार्च 2023 तक लागू)नई ब्याज दर (1 अप्रैल  2023 से लागू)
डाकघर बचत खाता योजना (Savings Account)4%4% (कोई बदलाव नहीं)
1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट (FD)
2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट (FD)
3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट (FD)
5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट (FD)
6.6%
6.8%
6.9%
7.0%
6.8%
6.9%
7.0%
7.5%
5 वर्षीय पोस्ट ऑफिस आरडी खाता (Recurring Deposit)5.8%6.2%
पीपीएफ खाता (Public Provident Fund)7.1%7.1%
सुकन्या समृद्धि  योजना (Sukanya Samriddhi Account)7.6%8.0%
डाकघर मासिक आय योजना (Monthly Income Scheme Account )7.1%7.4%
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)8.0%8.2%
NSC: राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (National Savings Certificates)7.4%7.7%
किसान विकास पत्र-KVP (Kisan Vikas Patra)7.2%7.5%

अब हम इन सभी योजनाओं के अकाउंट खोलने, पैसा जमा करने और पैसा निकालने के मुख्य नियम बता देते हैं-

1. डाकघर बचत खाता योजना | Post Office Saving Account

कम से कम 500 रुपए जमा करके Post Office Savings Account खुलवाया जा सकता है। इसमें कभी भी और कितना भी पैसा जमा कर सकते हैं तथा निकाल सकते हैं। कम से कम 500 रुपए में खाता खुलवा सकते हैं। आगे भी हमेशा कम से कम 500 रुपए न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य होता है। वरना साल के अंत में, 100 रुपए पेनाल्टी कटती है।

18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक, डाकघर में Savings Account खुलवा सकता है। दो वयस्क (adults) मिलकर संयुक्त बचत खाता भी खुलवा सकते हैं। बच्चे या मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की ओर से, अभिभावक भी यह खाता खोल सकते हैं । 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा, खुद भी अपने नाम बचत खाता खुलवा सकता है और संचालित कर सकता है।

  • बैंक और ATM से एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं
  • नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ निकाल सकते हैं?

2. डाकघर सावधि जमा खाता (FD) | Time Deposit Account

Post Office का Time Deposit Account दरअसल FD अकाउंट ही होता है। इसमें एक ​निश्चित अवधि (1,2,3,5 साल) के लिए पैसा जमा होता है और अंत में ब्याज सहित वापस मिल जाता है। 1 से 3 साल तक की FD पर एक समान ब्याज दर होती है। 5 साल की एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलती है। 

कम से कम 1000 रुपए जमा करके एफडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। इससे अधिक 100 रुपए के गुणांक में कितनी भी रकम जमा की जा सकती है। 5 साल की एफडी पर Section 80 C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक, पोस्ट आफिस में FD Account खोल सकता है। ज्यादा से ज्यादा 3 लोग मिलकर संयुक्त एफडी अकाउंट (Joint FD Account) भी खुलवा सकते हैं।

बच्चे या मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के नाम पर उसके माता पिता या कानूनी अ​भिभावक खाता खोल सकते हैं और संचालित कर सकते हैं। 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी अपने नाम Post Office FD खुलवा सकता है।

3. डाकघर आवर्ती जमा खाता (RD) | Recurring Deposit Account

govt. scheme 2023

पोस्ट आफिस आरडी अकाउंट में, हर महीने बराबर-बराबर किस्तें (Installments) जमा करके, बडी रकम इकट्ठा कर सकते हैं। फिलहाल डाकघर में, सिर्फ 5 साल की RD खुलवाई जा सकती है। कम से कम 100 रुपए की किस्त चुन सकते हैं, इससे ज्यादा 10 के गुणांक (multiplier) में कितनी भी रकम की किस्त बनवाई जा सकती है।

15 तारीख के पहले अकाउंट खुलवाने पर हर महीने 15 तारीख तक और 15 के बाद RD अकाउंट खुलवाने पर, महीने की अंतिम तारीख तक किस्त जमा करना अनिवार्य है। 1 साल के बाद इसमें जमा के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। अकाउंट खोलने के 3 साल बाद, आरडी बंद भी की जा सकती है।

पोस्ट आफिस आरडी अकाउंट खुलवाने के लिए योग्यताएं, पोस्ट आफिस एफडी खाते (Post Office Time Deposit Account) के समान होती हैं। इसके पहले वाले पैराग्राफ में आप इन्हें देख सकते हैं।

4. पीपीएफ अकाउंट (Public Provident Fund )

पीपीएफ अकाउंट में, 15 साल तक पैसा जमा करना होता है। कम से कम 500 रुपए में PPF खाता खोला जा सकता है और फिर हर साल कम से कम 500 रुपए जमा करना अनिवार्य है। लेकिन, किसी एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपए से अधिक जमा नहीं किए जा सकते। नए नियमों के मुताबिक, किस्तें कभी भी और कितनी भी जमा की जा सकती हैं।

15 साल का Maturity period  पूरा होने के बाद 5-5 साल के लिए अकाउंट को आगे बढ़वाया जा सकता है। इसकी जमा पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। ब्याज और मेच्योरिटी भी टैक्स फ्री होती है। अनिवार्य जरूरतों पर तीसरे वित्तवर्ष (financial year) से लोन और सातवें वर्ष से पैसा निकालने की सुविधा भी मिलती है। 

एक व्यक्ति के नाम सिर्फ एक PPF अकाउंट खुलवाया जा सकता है। संयुक्त खाता (Joint account) खोलने की अनुमति नहीं है, लेकिन अपने बच्चे के अकाउंट में अभिभावक बना जा सकता है। ऐसा करने पर, बच्चे और अभिभावक, दोनों के अकाउंट मिलाकर भी सालाना 1.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा नहीं कर सकते।

  • गाड़ी का बीमा कैसे चेक करें
  • ग्रेच्युटी के नियम-शर्तें और गणना का तरीका 

5. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Account)

यह लडकियों की शिक्षा व आर्थिक मदद के लिए बनी योजना है। यह अकाउंट 21 साल तक चलता है, लेकिन पैसा सिर्फ शुरुआत के 15 साल तक जमा करना पड़ता है। 21 साल बाद कुल जमा और ब्याज मिलाकर वापस मिल जाती है। अकाउंट खोलने के लिए कम से कम 250 रुपए जमा करना जरूरी है। उसके बाद हर साल कम से कम 250 रुपए जमा करना जरूरी है। एक साल के भीतर 1.5 लाख रुपए से अधिक जमा नहीं किए जा सकते।

साल में कभी भी कितनी भी बार पैसा जमा किया जा सकता है। 18 साल की उम्र पूरी होने पर, कुछ विशेष जरूरतों पर balance का 50% तक निकाल भी सकते हैं। 18 साल के बाद, शादी होने पर पूरा पैसा भी निकाला जा सकता है।

9 साल तक (10 वें जन्मदिन के पहले तक) की उम्र की बच्ची के माता पिता या कानूनी अभिभावक यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा दो बच्चियों के नाम यह अकाउंट खोला जा सकता है। दूसरी लडकी जुड़वा होने पर तीसरी बच्ची के लिए भी यह अकाउंट खोल सकते हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करके, गोद ली हुई (Adopted) बच्ची के नाम भी यह अकाउंट खुलवा सकते हैं।

6. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | (Senior Citizen Saving Scheme)

यह सिर्फ 60 वर्ष से अधिक उम्र (senior citizens) के लोगों के लिए जमा योजना है। 5 साल के लिए अकाउंट खुलता है। इसमें एकमुश्त पैसा जमा करके हर तिमाही (quarter) पर ब्याज के रूप में आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। मेच्योरिटी के बाद आपकी शुरू में जमा की गई रकम, पूरी की पूरी जमाराशि वापस भी मिल जाती है।

कम से कम 1000 रुपए जमा करके Senior Citizen Savings Scheme account खुलवा सकते हैं। एक व्यक्ति के नाम अधिकतम 15 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। इसमें जमा पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। 1 साल के बाद खाता बंद (Premature closure) भी कर सकते हैं, लेकिन ब्याज कम करके मिलेगी। 

​​कौन खोल सकता है SCSS अकाउंट? 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक, यह अकाउंट खोल सकता है। VRS लेकर नौकरी छोडने वाले या रिटायरमेंट के पहले पेंशन लेने वाले कर्मचारी 55 साल की उम्र के बाद भी Senior Citizen Savings account खोल सकते हैं।  रक्षा कर्मचारी, आवश्यक शर्तें पूरी करने पर, 50 साल की उम्र पूरी होने पर भी यह अकाउंट खुलवा सकते हैं।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम और शर्तें
  • म्यूचुअल फंड क्या होता है? कितने प्रकार के होते हैं?

7. डाकघर मासिक आय योजना खाता (Monthly Income Scheme)

इस योजना में भी एकमुश्त रकम जमा की जाती है। उसके बदले में हर महीने ब्याज के रूप में आमदनी मिलती है।  हर महीने आपके savings account में पैसा पहुंच जाता है। Maturity period 5 साल होता है, यानि कि पैसा 5 साल के लिए जमा रखना होता है। मेच्योरिटी के बाद शुरू में जमा की गई रकम, पूरी की पूरी वापस भी मिल जाती है।

एक व्यक्ति के नाम अधिकतम 4.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। दो व्यक्तियों के नाम संयुक्त खाता (Joint Account) होने पर 9 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 1 साल बाद खाता बंद (Premature closure) भी कराया जा सकता है।

कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक यह खाता खोल सकता है। ज्यादा से ज्यादा 3 लोग मिलकर संयुक्त खाता (Joint Account) भी खोल सकते हैं। बच्चे या मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के नाम, उसके अभिभावक की ओर से खाता खुलवाया जा सकता है। 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा भी अपने नाम खाता खुलवा सकता है।

8. राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSC) | National Saving Certificate

इस योजना में आप, पैसा जमा करके National Savings Certificate खरीद सकते हैं। ये बचत पत्र 5 साल के लिए होते हैं। मेच्योरिटी के बाद इन्हें भुनाने पर ब्याज सहित पैसा वापस मिल जाता है। 1 जुलाई 2016 से इन्हें Certificate की बजाय, Passbook के रूप में जारी​ किया जाने लगा है।

National Savings Certificate में, कम से कम 1000 रुपए, जमा कर सकते हैं। अधिकतम जमा का कोई प्रतिबंध नहीं है।इसमें जमा (deposit) पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। ब्याज (interest) के भी, हर साल खाते में जमा (reinvested) हो जाने के कारण Section 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।

18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति NSC खरीद सकता है। ज्यादा से ज्यादा 3 लोग मिलकर संयुक्त रूप से भी यह Certificate खरीद सकते हैं। बच्चे या मानसिक कमजोर व्यक्ति के नाम पर भी अभिभावक की ओर से NSC लिए जा सकते हैं। 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी अपने नाम NSC खरीद सकता है।

9. किसान विकास पत्र योजना | Kisan Vikas Patra

यह भी एक प्रकार के बचत पत्र (Savings Certificates) होते हैं। इनमें जमा किया या पैसा एक निश्चित अवधि में दोगुना (doubled) होकर वापस मिलता है। फिलहाल (जनवरी 2023 में जमा पैसा), 119 महीने (9 साल 7​​​ महीने) में दोगुना होगा। आवश्यकता पड़ने ने पर इन्हें ढाई साल (2.5) के बाद भी भुनाया जा सकता है। अब इन्हें पासबुक के रूप में जारी किया जा सकता है।

कोई भी भारतीय नागरिक किसान विकास पत्र खरीद सकता है। बच्चे के लिए भी उसके अभिभावक की ओर से किसान विकास पत्र खरीदा जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी अपने लिए किसान विकास पत्र खरीद सकता है।

तो दोस्तों ये थीं पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें और इसकी बचत योजनाओं की प्रमुख विशेषताएं। रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-

ये भी पढ़ें:-
[Registration] सिडको लॉटरी 2023
हरियाणा ई-खरीद: ऑनलाइन किसान पंजीकरण
(रजिस्ट्रेशन) नाबार्ड योजना 2023
झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023

Leave a Comment