मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023: Digital Seva Yojana ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 Online Registration करे और मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची, पात्रता , दस्तावेज व एप्लीकेशन स्टेटस खोजे | Mukhyamantri Digital Seva Yojana Apply Online

govt. scheme in hindi
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा डिजिटलीकरण का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। देश के सभी नागरिकों के पास स्मार्टफोन होना महत्वपूर्ण हो गया है। जिससे कि नागरिक सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। हाल ही में राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस लेख के माध्यम से आपको Rajasthan Free Mobile Yojana का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना का उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। तो यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को फ्री स्माटफोन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2022- 23 में की गई थी। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी। इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच भी महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी।

Rajasthan New District List

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से 15 नवंबर से बांटे जाएंगे मोबाइल

15 नवंबर से Mukhyamantri Digital Seva Yojana के माध्यम से राजस्थान के हर ग्राम में मोबाइल फोन बांटने की प्रक्रिया की जाएगी। जिसके लिए हर ग्राम में मोबाइल फोन बांटने के लिए एक कैंप स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार लाभार्थी महिलाओं को पेमेंट करने व सब्सक्राइबर फ्रॉड से बचाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी देखी। जिसके लिए राज्य की 70000 सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को मास्टर ट्रेनिंग दी जाएगी। इन सखियों को डिजिटल सखियों का नाम दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग देने के लिए DOIT ने राजीविका के माध्यम से एक कोर्स तैयार किया है। हर ग्राम में 4-4 डिजिटल सखियों का समूह तैयार किया जाएगा। यह समूह लाभार्थियों को फोन के वितरण और उपयोग की जानकारी देंगी। इसके अलावा इन डिजिटल सखियों के ऊपर ग्राम की पात्र महिलाओं को मोबाइल प्राप्त करने के लिए कैंप तक लाने की जिम्मेदारी भी होगी।

Mukhyamantri Laghu Udhyog Protsahan Yojana 2023 

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के तहत खर्च किए जाएंगे 1200 करोड़ रुपए

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की मुखिया महिला को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। जिस पर लगभग 1200 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों को स्मार्टफोन इसलिए प्रदान किए जा रहे हैं ताकि स्मार्टफोन के माध्यम से राज्य में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी चिरंजीवी परिवारों तक आसानी से पहुंचाई जा सके और साथ ही वह स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही योजनाओं के तहत आवेदन करके उनका लाभ ले सके।

भारत में NGO कैसे शुरू करें

सरकार को दिवाली से पहले मिल सकती है स्मार्टफोन की पहली खेप

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के लिए प्राप्त हुई तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई है। इस योजना के लिए चार कंपनियों द्वारा तकनीकी बोली पेश की गई थी। जिसमें से तीन कंपनियां इसमें शामिल हुईं जो सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), एयरटेल एवं रिलायंस जियो है। निविदा पेश करने वाली प्राइवेट कंपनी वोडाफोन को इसमें शामिल नहीं किया गया है। जल्द ही उच्च स्‍तरीय समिति निविदाओं का आकलन करके आगे फैसला करेगी। इसके अलावा अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।  इस योजना के तहत सरकार को स्मार्टफोन की पहली खेप दिवालीसे पहले प्राप्त हो सकती है।

Rajasthan Gramin Olympic Khel

स्मार्टफोन में 2 सिमों का किया जा सकेगा उपयोग

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले स्मार्टफोन में दो सिमों का उपयोग किया जा सकेगा। इसके प्राइमरी स्लोट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा जिसे बदला नहीं जा सकेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन का उपयोग उचित लाभान्वित ही करें सके इसके लिए इसमे कई उपाय किए जा रहे हैं। राजस्‍थान में अगले वर्ष दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे में राज्य सरकार द्वारा मुख्‍यमंत्री गहलोत की इस महत्वाकांक्षी बजटीय घोषणा को आचार संहिता लगने से पहले पूरा कर दिया जाएगा।

 Indira Gandhi Shehri Credit Card Yojana

स्मार्टफोन के साथ प्रदान की जाएगी 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी

govt. scheme 2923
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा सभी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ी परिवार की मुखिया महिला को स्मार्टफोन प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह स्मार्टफोन महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनको शिक्षित भी करेगा। इसके अलावा महिलाएं जागरूक भी हो सकेंगी। इस योजना को आरंभ करने की घोषणा बजट 2022 में की गई थी। जल्द डिपार्टमेंट द्वारा स्मार्टफोन की खरीद की जाएगी। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कंपनियों का चयन किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवार की महिला मुख्य को 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मुहैया कराया जाएगा।

यह इंटरनेट कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला के पास जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है। स्मार्टफोन के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी महिलाओं को प्राप्त हो सकेगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना है। जिससे कि उनके लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाया जा सके। इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच महिलाओं तक सुनिश्चित की जा सके। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से राजस्थान की महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। प्रदेश की महिलाएं Free Smartphone Yojana के माध्यम से सभी डिजिटल सेवा का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

एयरटैल मोबाइल नम्बर को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें

Key Highlights Of Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी
साल2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
राज्यराज्य

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को फ्री स्माटफोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • जिसमें 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी।
  • यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2022- 23 में की गई थी।
  • यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी।
  • इसके अलावा सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच भी महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल

Free Smartphone Yojana की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक महिला राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्य ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

अभी सरकार द्वारा केवल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर सूचित करेंगे। तो यदि आप Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने में रुचि रखते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि दिखाई देगा।
  • यदि आपके सामने एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment