MS Dhoni Biography in Hindi – महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

क्रिकेट की बात करें तो भारत में यह इतना लोकप्रिय है की आप जानतें ही होगें, पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित पूरी दुनिया में लोकप्रियता और प्यार मिला वो है महेंद्र सिंह धोनी,

govt. scheme in hindi
महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

आज धोनी को कौन नहीं जनता, यह एक शानदार क्रिकेटर है दुनिया में इनका नाम है बहुत अच्छे खिलाडी है। इस पोस्ट में आप ms dhoni biography in hindi से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे।

MS Dhoni Biography in Hindi – धोनी का जीवन परिचय

MS Dhoni Biography in Hindi (Short) –

पूरा नाम (Full Name) – महेन्द्र सिंह धोनी
जन्म (dhoni birthday) – 7 जुलाई 1981
जन्मस्थान (Birthplace) रांची, बिहार, India
उपनाम (Nickname) – माही, एमएसडी ,एमएस ,कैप्टन कूल
पिता (Father) – पान सिंह
माता (Mother) – देवकी देवी
जीवनसाथी (Wife) – साक्षी धोनी
बच्चे (Children) – जीवा
कार्य – क्रिकेट खेलना
भूमिका – विकेट-कीपर ,बल्लेबाज

पुरस्कार – 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, 2008 और 2009 में ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, साल 2011 में डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री, 2009 में चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री, 2 अप्रैल, 2018 को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण, इंडियन आर्मी का भी सम्मान मिला है।

About MS Dhoni in Hindi –

महेंद्र सिंह धोनी एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था, वे मूल रूप से उत्तराखंड के राजपूत परिवार के थे, उनके पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी है। उनके पिता मेकॉन स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी हैं माता जी हाउस वाइफ है। धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी जो की एक राजनेता है और बड़ी बहन जयंती गुप्ता है जो अंग्रेजी की टीचर है। धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा धोनी के साथ रहते है यही धोनी का पूरा परिवार है। MS Dhoni को क्रिकेट का मशहूर खिलाड़ी माना जाता है दुनिया इनके खेल की दीवानी है सचिन के बात भारत में कोई क्रिकेट में इतना पॉपुलर हुआ है तो वो महेंद्र सिंह धोनी ही है जिनको भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा –

Mahendra Singh Dhoni रांची में स्थित श्यामाली के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पढाई किये थे। उस समय ये एक, एथलेटिक छात्र थे, शुरुआत में धोनी बैडमिंटन और फुटबॉल के खेल में ज्यादा रूचि लेते थे वे अपने स्कूली फुटबॉल टीम के एक बहुत ही अच्छे गोलकीपर भी थे। धोनी 1995 से 1998 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब टीम में नियमित विकेटकीपर भी रहे। 1997-98 के दौरान उन्हें विनो मांकड ट्रॉफी Under-16 चैम्पियनशिप टीम के लिए चुना गया। उन्होंने 10वीं क्लास के बाद ही क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। क्रिकेट की वजह से इनको अपनी पढाई को छोड़ना पड़ा और इन्होने 12वी के बाद अपनी पढाई छोड़ दी, और क्रिकेट की दुनिया में अपना कदम रख दिया।

धोनी और प्रियंका झा की लव-स्टोरी – MS Dhoni Love Story

धोनी के बारे में कहा जाता है की वो किसी Priyanka Jha नाम की लड़की से प्यार करते थे वो उनकी ग्रिलफ्रेंड थी। जिनसे उनका रिश्ता काफी अच्छा था लेकिन ये रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल सका क्योंकि साल 2002 के दौरान प्रियंका झा एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गईं और फिर उनकी मौत हो गई, ऐसा धोनी पर बनी 2016 मूवी M.S. Dhoni: The Untold Story में दिखाया गया है। धोनी उनकी मौत के खबर से बेहद हताश हुए।

धोनी को इसके बारे में जब पता चला तो वह इंडिया ए टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। इस खबर के बाद से धोनी को वापस अपने कैरियर ट्रैक में आने के लिए करीब 1 साल लग गया था।

जब धोनी ने साक्षी रावत के साथ की डेटिंग शुरु – MS Dhoni Wife

वर्ष 2008 में महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ एक होटल में रूके हुए थे, वहीँ उनकी मुलाकात साक्षी नाम की लड़की से हुई, साक्षी रावत तब उसी होटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। साक्षी ने अपनी ग्रेजुएशन होटल मैनेजमेंट में औरंगाबाद से की थी। तभी से दोनों ने एक -दूसरे से डेटिंग शुरु की। धोनी और साक्षी दोनों ने एक-दूसरे के साथ लगभग 2 साल तक डेटिंग की इसके बाद उन्होनें शादी करने का फैसला किया और 4 July 2010 को धोनी और साक्षी दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद दोनों ने 6 फरवरी, 2015 को एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम जीवा, Ziva Dhoni रखा।

मनोज मुकुंद नरवड़े बायोग्राफी

एम.एस धोनी: अनटॉल्ड स्टोरी (धोनी की बायोपिक) – MS Dhoni Movie

वर्ष 2011 में World Cup जीतने के बाद, फिल्म निर्देशक नीरज पांडे ने MS धोनी की जीवन और उपलब्धियों पर बायोपिक बनाने का फैसला किया और उनकी फिल्म को एमएस धोनी – अनटॉल्ड स्टोरी – MS Dhoni The Untold Story का नाम दिया गया ये फिल्म 30 Sept 2016 को रिलीज हुई थी।

महेन्द्र सिंह का शुरुआती कैरियर – MS Dhoni Career in Hindi

वर्ष 1998 में धोनी सिर्फ स्कूल और क्लब स्तर के क्रिकेट ही खेलते थे, तभी उनको केन्द्रीय कोयला फील्ड लिमिटेड टीम में खेलने के लिए चुना गया। इसी समय बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रपति देवल सहाय को धोनी का क्रिकेट खेल बहुत प्रभावित किया और वो ही धोनी को प्रथम श्रेणी क्रिक्रेट में खेलने के मौके दिए।

वर्ष 1998-99 सीज़न के दौरान, वह इसे East Zone U-19 Team या बाकी भारतीय टीम बनाने में नाकाम रहे, लेकिन अगले सीजन में उन्हें CK नायडू ट्रॉफी के लिए East Zone U-19 टीम के लिए चुना गया था। इसमें भी धोनी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, फिर वो रणजी ट्रॉफी में प्रयास शुरू किया।

रणजी ट्रॉफी की शुरुआत – MS Dhoni Ranji Career

govt. scheme 2023
About MS Dhoni in Hindi

वर्ष 1999 -2000 सीज़न में धोनी को रणजी ट्रॉफी में खेलने का अवसर मिला। यह ट्रॉफी मैच बिहार और असम के बीच खेला गया, इस मैच की दूसरी पारी ने महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 68 रन बनाये। इसके बाद उन्होंने अगला मैच बंगाल के खिलाफ खेला जिसमे उन्होंने शतक जड़ दिया, फिर भी उनकी टीम वो मैच हार गयी थी, धोनी ने इस ट्राफी में कुल 5 मैचों में 283 रन बनाए थे। इस ट्रॉफी के बाद धोनी ने अन्य और घरेलू मैच भी खेले थे।

अच्छा प्रदर्शन होने के बाद भी इनका चयन ईस्ट जॉन सेलेक्टर की तरफ से नहीं किया गया था, जिसकी वजह से धोनी ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी और नौकरी करने का फैसला किया, 20 वर्ष की उम्र में उन्हें खेल कोटा के माध्यम से खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेवलिंग टिकट परीक्षक TTE (टीटीई) के पद पर नौकरी मिल गई और वे पश्चिम बंगाल के मिदनापुर चले गए। उन्होंने वर्ष 2001 से 2003 तक रेलवे कर्मचारी के रूप में अपनी सेवा दी। उसके बाद जो हुआ वो आज पूरी दुनिया देख ही रही है।

दिलीप ट्रॉफी में चयन के बाद भी नहीं खेल सके मैच -(ms dhoni biography in hindi)

कोलकाता एयरपोर्ट से उनको फ्लाइट पकड़नी थी मगर रास्ते में, जिस कार से वो एयरपोर्ट जा रहे थे वो ख़राब हो गयी जिसकी वजह से वो सही समय पर नहीं पहुंचे, उनकी जगह पर दीपदास गुप्ता ने विकेटकीपर का काम किया था।

देवधर ट्रॉफी टूर्नामेंट – MS Dhoni Deodhar Trophy Career

वर्ष 2002-03 के सत्र के दौरान, MS Dhoni ने रणजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा, वर्ष 2003 में जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास विंग मैच में खेलते हुए धोनी को पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने देखा उसके बाद उन्होंने धोनी के खेल के बारे में राष्ट्रीय किक्रेट अकादमी को बताया जिसके बाद धोनी का चयन बिहार Under-19 में हो गया था।

2003-2004 सीजन में देवधर ट्रॉफी के टूर्नामेंट में धोनी पूर्वी जोन टीम का हिस्सा थे। धोनी ने ये मैच जीता और देवधर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इस मैच में उन्होंने एक और शतक बनाया। इस सीजन में धोनी ने कुल 4 मैच खेले थे जिसमें उन्होनें 244 रन बनाए थे।

वर्ष 2003-04 सीजन के दौरान उन्हें जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे के लिए “India A Team” के लिए चुना गया था। धोनी ने पहला मैच जिम्बाब्वे 11 के खिलाफ विकेट कीपर के तौर पर पर खेला और मैच के दौरान 7 कैच लगाए और स्टंपिंग की। धोनी ने अपनी टीम की ‘पाकिस्तान ए’ टीम बैक टू बैक हराने में भी मदत की, इसमें धोनी ने अर्धशतक बनाया। धोनी ने तीन देशों के साथ खेले गए मैच में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया जिनकी प्रतिभा को India Team के कप्तान सौरव गांगुली ने भी नोटिस किया।

धोनी का वन डे मैच में कैरियर – MS Dhoni One Day Career

वर्ष 2004-2005 में महेंद्र सिंह धोनी का चयन राष्ट्रीय वन डे मैच में हुआ। इन्होने अपना पहला वन डे मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ खेला था। लेकिन ये अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 0 रन पर आउट हो गए थे। खराब प्रदर्शन के बाबजूद भी MS Dhoni की किस्मत के सितारों ने उनका साथ दिया, और उनका चयन पाकिस्तान टीम के साथ मैच के लिए कर लिया गया। MS Dhoni ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वे इस मैच में 148 रन बनाकर पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए।

फिर उनको श्री लंका के साथ सीरीज के तीसरे मैच में बल्लेबाजी करने का अवसर मिला, इस अवसर को धोनी ने अच्छे से इस्तेमाल किया और लंका के खिलाफ 299 लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बनाए। उन्होनें इस सीरीज के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और उनके जोरदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी बनाया गया। शानदार प्रदर्शन से धोनी, 20 April 2006 को रिंकी पोंटिंग को डीथ्रोन करते हुए ICC ODI Ranking के शीर्ष तक पहुंचे।

इस तरीके से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ने लगे और दुनिया के टॉप क्रिकेटर में उनकी गिनती होने लगी आज वो दुनिया के सबसे अच्छे बैटमैन और विकेटकीपर माने जाते है।

मुद्रा लोन

महेंद्र सिंह धोनी का IPL कैरियर – MS Dhoni IPL Career

महेंद्र सिंह धोनी IPL Team चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर है जिनको पहली बार 5 मिलियन डॉलर यानि की 10 करोड़ रुपए में इनकी टीम ने खरीदा था। इनकी कप्तानी के तहत चेन्नई सुपर किंग्स ने इस लीग के दो सीजन जीते थे। इन्होने ने कुछ साल आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट में भी मैच खेले। 2018 में Chennai Super Kings पर लगा बैन खत्म हो गया था और इस सीजन में फिर चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

MS Dhoni ICC टूर्नामेंट कप जीते

ms dhoni biography in hindi, धोनी ने अपने क्रिकेट कैरियर में सबसे अच्छे कप जीते

T-20 वर्ल्ड कप – 2007
ODI वर्ल्ड कप – 2011
चैंपियंस ट्रॉफी – 2013

महेंद्र सिंह धोनी से जुडी रोचक जानकारी

ms dhoni biography in hindi, से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में

  • महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में विश्वकप जीतने के लिए भारत का नेतृत्व किया
  • वर्ष 2011 में मास्टर ब्लास्टर और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी सराहना मिली
  • वर्ष 2009 में धोनी ने 24 पारियों में 1198 और 30 पारियों में रिकी पोंटिंग के स्कोर के बराबर रन बनाए।
  • वर्ष 2013 में, महेन्द्र सिंह धोनी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के लिए भारत का नेतृत्व किया
  • वर्ष 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान धोनी को Indian Test Team में विकेटकीपर के रूप में चुना गया था।
  • 2006 की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए, धोनी ने अपने पहली टेस्ट शतक को आक्रामक पारी में हासिल कर लिया।
  • BCCI ने धोनी को साल 2007 में भारतीय टीम का कैप्टन बनाया था।
  • सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए ICC विश्व T20 जीत हासिल करवाने में Help की थी।
  • टीम इंडिया ने साल 2009 में ICC टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
  • Mahendra Singh Dhoni एक अच्छे किक्रेटर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन भी हैं।
  • उनका रांची में होटल भी है, जिसका नाम माही निवास रखा है।
  • 2016 में धोनी ने कपड़ों के Business में भी अपनी किस्मत आजमाई और इन्होनें रीति ग्रुप (Riti Groups) के साथ मिलकर सेवन नाम के एक कपड़े के ब्रांड की भी शुरुआत की है।
  • रफ्तार और एडवेंचर के भी शौकीन हैं धोनी, कई महंगी कार और बाइक का है कलेक्शन, धोनी के पास ऑडी क्यू 7 हैं, SUV हमर H2 भी
  • इसके अलावा भी धोनी के पास कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 शानदार बाइक है और सुपरबाइक कॉवासाकी निंजा H2 समेत कई महंगी बाइकों का भी संग्रह हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक है जिनकी Yearly कमाई 190 करोड़ के आसपास है।

ms dhoni biography in hindi से जुडी जानकारी आप को कैसी लगी ?

Leave a Comment