भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची | List of All Presidents Of India In Hindi 2023

इस पोस्ट में भारत के सभी राष्ट्रपतियों के बारे में (List of All Presidents Of India In Hindi 2023 Updated) महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी तथा सभी राष्ट्रपतियों के नाम याद करने की Short Tricks भी दी गई है |

List of All Presidents Of India

इस पुरे Article को ध्यान से पढ़िए, यह बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और किसी भी परीक्षा में आपके यहां से प्रश्न पूछे जाएंगे |

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची (Bharat Ke Sabhi Raashtrapati)

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

  • इनका कार्यकाल 1950 से 1962 तक रहा था |
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे तथा यह एकमात्र राष्ट्रपति थे, जो मनोनीत तथा निर्वाचित दोनों हुए |
  • भारत में सर्वाधिक कार्यकाल तक राष्ट्रपति रहने वाले डॉ राजेंद्र प्रसाद ही थे |
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद को “ देशरत्न” तथा “अजातशत्रु” के नाम से भी जाने जाते थे |
  • राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1962 से 1967 तक रहा था |
  • यह पहले गैर राजनीतिक राष्ट्रपति थे |
  • राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है |
  • प्रथम उपराष्ट्रपति थे, जो बाद में राष्ट्रपति भी बने |
  • उपराष्ट्रपति के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल डॉक्टर राधाकृष्णन का रहा, हालांकि हामिद अंसारी भी दो बार उपराष्ट्रपति रहे थे |
  • 1962 में भारत-चीन के युद्ध के समय भारत के राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे |

बिहार के मुख्यमंत्री की सूची

डॉ जाकिर हुसैन

  • डॉ जाकिर हुसैन का राष्ट्रपति के तौर पर सबसे कम समय तक कार्यकाल (1967 से 1969) रहा था |
  • डॉ हुसैन ऐसे पहले राष्ट्रपति थे, जिनका निधन राष्ट्रपति रहते हुए हो गया था |
  • डॉ जाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे |
  • डॉ जाकिर हुसैन एकमात्र राष्ट्रपति जो कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के पद पर रह चुके थे |

वीवी गिरी

  • वी वी गिरी का कार्यकाल राष्ट्रपति के तौर पर 1969 से 1974 तक रहा था |
  • वी वी गिरि एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिनके निर्वाचन में दूसरे चक्र की मतगणना हुई थी |
  • वी वी गिरि ने देश के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया था | डॉ जाकिर हुसैन के निधन के बाद उन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति का कार्य संभाला था |
  • 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय वीवी गिरी देश के राष्ट्रपति थे |
  • वीवी गिरी प्रथम उपराष्ट्रपति थे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था |

1947 से अब तक भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची

फखरुद्दीन अली अहमद

Bharat Ke Sabhi Raashtrapati
  • फखरुद्दीन अली अहमद का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1974 से 1977 तक रहा था |
  • फखरुद्दीन अली अहमद भारत के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे, पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन थे |
  • 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के समय भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे |
  • फखरुद्दीन अली अहमद का निधन भी कार्यकाल के दौरान ही हो गया था |

नीलम संजीव रेड्डी

  • नीलम संजीव रेड्डी का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1977 से 1982 के बीच में रहा था |
  • नीलम संजीव रेड्डी भारत के एकमात्र निर्विरोध चुने गए राष्ट्रपति हैं, आपको यह भी याद रखना है पहली बार यह चुनाव में हार गए थे तथा दूसरी बार निर्विरोध राष्ट्रपति बने |
  • नीलम संजीव रेड्डी एकमात्र राष्ट्रपति थे, जो कि लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं |
  • नीलम संजीव रेड्डी सबसे कम उम्र में भारत के राष्ट्रपति बने थे |
  • 1956 में यह आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं |

UP Ration Card List हुई जारी, देखें

ज्ञानी जेल सिंह

  • ज्ञानी जेल सिंह का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1982 से 1987 तक रहा था |
  • ज्ञानी जेल सिंह भारत के प्रथम सिख समुदाय के राष्ट्रपति थे |
  • देश के सबसे कम पढ़े-लिखे राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह थे |
  • ज्ञानी जेल सिंह एकमात्र राष्ट्रपति थे, जिन्होंने जेबी पॉकेट वीटो का इस्तेमाल किया | उन्होंने जेबी पॉकेट वीटो का इस्तेमाल डाक संशोधन विधेयक के दौरान किया था |
  • जेल सिंह 1972 से 77 तक कांग्रेस पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं |
    • यहां से पढ़ें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री लिस्ट

एस. वेंकटरमन

  • एस. वेंकटरमन का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1987 से 1994 तक रहा था |
  • एस. वेंकटरमन राष्ट्रपति बनते समय सबसे अधिक उम्र के थे |

डॉ शंकर दयाल शर्मा

  • डॉ शंकर दयाल शर्मा का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1992 से 1997 तक रहा था |
  • डॉ शंकर दयाल शर्मा के समय पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिया गया |
  • शंकर दयाल शर्मा 1952 से 56 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं |

ग्रामीण शौचालय लिस्ट ऑनलाइन देखें

के आर नारायण

  • केआर नारायणन का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 1997 से 2002 तक रहा था |
  • देश के पहले दलित राष्ट्रपति के आर नारायण थे |
  • कारगिल युद्ध के समय तथा पोखरण परमाणु परीक्षण 1998 के समय भारत के राष्ट्रपति केआर नारायणन थे |

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

  • डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा था |
  • देश के एकमात्र वैज्ञानिक राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम थे |
  • सर्वपल्ली राधा कृष्ण के बाद, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम दूसरे व्यक्ति थे, जो राष्ट्रपति बने और किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं थे |
  • डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुस्तकें “ अग्नि की उड़ान” और “ India 2020” थी |
  • डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है |

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

  • प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का कार्यकाल राष्ट्रपति के तौर पर सन 2007 से 2012 तक रहा था |
  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल बनी थी |
  • प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अपने कार्यकाल में क्षमादान की शक्ति (अनुच्छेद 72) का सर्वाधिक बार प्रयोग किया |
  • यहां से पढ़ें सभी अनुच्छेद

प्रणब मुखर्जी

  • प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल राष्ट्रपति के तौर पर सन 2012 से 2017 तक रहा |
  • प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति के लिए “महामहिम” शब्द के उपयोग को बंद करवाया |

रामनाथ कोविंद

  • रामनाथ कोविंद 2017 से अब तक भारत के राष्ट्रपति हैं |
  • रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं |
  • राष्ट्रपति बनने से पहले हुए बिहार के राज्यपाल थे |

द्रौपदी मुर्मू

  • द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी |
  • द्रौपदी मुरमू पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं |
  • प्रतिभा पाटिल के बाद यह दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी |
  • द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज से संबंधित हैं |

भारत के सभी राष्ट्रपति को याद करने की ट्रिक:-

भारत में अब तक 15 राष्ट्रपति बन चुके हैं | उन सभी का नाम ज्ञात करना याद करना बहुत मुश्किल होता है | इसलिए यहां पर हमने एक छोटी-सी ट्रिक बनाई, जिसके माध्यम से आप इन सभी का नाम आसानी से याद रख पाएंगे | यहां पर नीचे Rashtrapati Trick की लाइन लिखी गई है, इसी में सभी राष्ट्रपतियों के नाम के शब्द छिपे हुए हैं | आप इस पूरी लाइन को अच्छे से याद कीजिए और उसके अर्थ को समझिए |

Rashtrapati Short Trick In Hindi

राजू की राधा जाकर गिरी फखरुद्दीन रेड्डी की जेब में, तब रमा शंकर नारायण की कलम से निकली प्रतिभा प्रणव को

Raashtrapati Trick का अर्थ है राजू – डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राधा – डॉ राधाकृष्णन, जाकर – जाकिर हुसैन, गिरी – वीवी गिरी, फखरुद्दीन – फखरुद्दीन अली अहमद, रेड्डी – नीलम संजीव रेड्डी, जेब – ज्ञानी जेल सिंह,  रमा – वेंकटरमन, शंकर – डॉ. शंकर दयाल शर्मा, की – के. आर. नारायण, कलम – डॉ. अब्दुल कलाम, प्रतिभा – प्रतिभा पाटिल, प्रणव – प्रणब मुखर्जी, को – रामनाथ कोविंद |

अभी तक भारत के कितने राष्ट्रपति बन चुके हैं ?

अभी तक भारत में कुल 15 राष्ट्रपति बन चुके हैं | वर्तमान में द्रौपदी मुरमू भारत के 15वीं  राष्ट्रपति है | डॉ राजेंद्र प्रसाद ने  दो बार राष्ट्रपति पद संभाला था |

भारत की 15वीं राष्ट्रपति कौन है ?

द्रौपदी मुरमू 25 जुलाई 2022 से भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी है | इन्होंने यशवंत सिन्हा को हराकर राष्ट्रपति बनी |

भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे | राजेंद्र प्रसाद सर्वाधिक समय (1950 से 1962) तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे |

Leave a Comment