हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल: देखें ऑनलाइन लिस्ट, awas.haryanapwd.gov.in

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आवंटित किए गए सरकारी आवास की जानकारी प्राप्त करने के लिए हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की शुरुआत 2 अगस्त 2021 को की गई है।

online portal 2023
हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी जिन्हे उनके पद के आधार पर सरकारी आवास दिए जाते हैं वह अब आसानी से पोर्टल पर अपने आवास Seniority लिस्ट या Vacant लिस्ट की जानकारी ऑनलाइन घर बैठे ही पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकेंगे। Haryana Sarkari Awas Awantan Portal के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को क्या लाभ प्राप्त होगा, इसकी पात्रता की जानकारी क्या है और वह किस प्रकार लिस्ट में आवास आवंटन लिस्ट को देख सकेंगे इसकी जानकारी वह हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल ऑनलाइन लिस्ट

जैसा की आप सब जानते ही होंगे की बहुत से राज्य व केंद्र सरकारी कर्मचारियों को उनके विभाग अनुसार आवास की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, ऐसे में एक सरकारी आवास से दूसरे आवास में शिफ्ट होने या नए आवास आवंटन की जानकारी प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को बार-बार सरकारी विभाग में चक्कर काटने पड़ते है, जिससे उनका बहुत समय बर्बाद होता है, इनकी इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से उनके आवंटित सरकारी आवास की आवंटन लिस्ट या उससे संबंधित जानकारी एक आसानी से घर बैठे ही देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए Haryana Sarkari Awas Awantan Portal की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से कर्मचारी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवास के आवंटन या बदलने से सम्बंधित सभी औपचारिकताओं को ऑनलाइन पूरा कर सकेंगे।

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal: Details

पोर्टल का नामहरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल
शुरू की गईहरियाणा सरकार द्वारा
संबंधित विभागPublic Works Department, हरियाणा सरकार
साल2022
आवेदन माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
पोर्टल के लाभकर्मचारियों को पोर्टल पर सरकारी आवास से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाना
लाभार्थीसरकारी कर्मचारी
उद्देश्यआवास आवंटन संबंधित जानकारी को पोर्टल पर एक जगह
ऑनलाइन उपलब्ध करना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://awas.haryanapwd.gov.in/

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल का उद्देश्य

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal को शुरू करने का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके सरकारी आवास आवण्टंत से संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त करने के सहयोग प्रदान करना है जिससे वह अपने आवास आवंटन की ट्रैकिंग, आवंटन लिस्ट देखना एवं अन्य औपचारिकताओं को पोर्टल के माध्यम से आसानी से पूरा कर सकेंगे, और उन्हें इसके लिए कार्यालय में जाकर अपने आवास आवंटन से संबंधित जानकारी को प्राप्त करने में होने वाली समसयाओं से राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही पोर्टल पर समय-समय पर आवास की उपलब्धता की जानकारी को भी अपडेट किया जाता रहेगा, जिससे राज्य के किसी भी कर्मचारी को जिन्हे आवास बदलना के लिए उपलब्ध आवास का पता लगाना हो वह चंडीगढ़ या पंचकूला स्थित सरकारी आवासों की जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

सरकारी आवास आवंटन पोर्टल हरियाणा के लाभ

  • हरियाणा सरकार के जारी पोर्टल पर कर्मचारी आवास आवंटन की लिस्ट, वरिष्ठता सूची, रक्त सूची को ऑनलाइन घर बैठे ही देख सकेंगे।
  • कर्मचारी पंचकुला और चंडीगढ़ में स्थिति आवास की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से आवास की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से सरकारी कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनाई जा सकेगी।
  • कर्मचारी आसानी से बिना कार्यालय के चक्कर काटे अपने समय की बचत कर आवास की जानकारी प्रपात कर सकेंगे।
  • Sarkari Awas Awantan Portal पर कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उनके ग्रेड अनुसार आवास आवंटन करने की सभी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी।

हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022: रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal पात्रता व दस्तावेज

  • हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर आवेदन करने वाले राज्य के सरकारी कर्मचारी होने चाहिए।
  • आवेदक हरियाणा के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal पर सीनियोरिटी लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर वरिष्ठता (Seniority) लिस्ट देखने के लिए कर्मचारी यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर लिस्ट में आवास आवंटन संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले कर्मचारी हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट http://awas.haryanapwd.gov.in/ पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको Seniority List के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में House type, List Type का चयन करके लोकेशन में चंडीगढ़ य पंचकुला में से किसी एक का चयन कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सीनियोरिटी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।

पोर्टल पर वैकेंट लिस्ट देखने की प्रक्रिया

online portal in hindi
हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल ऑनलाइन लिस्ट

पोर्टल पर वैकेंट लिस्ट देखने के लिए आवेदक यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर लिस्ट को पढ़कर वेकेंट लिस्ट देख सकते हैं।

  • सबसे पहले कर्मचारी Haryana Sarkari Awas Awantan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको Vacant List के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में House type, List Type का चयन करके लोकेशन में चंडीगढ़ य पंचकुला में से किसी एक का चयन कर लेना होगा।
  • अब Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वैकेंट लिस्ट खुलकर आ जाएगी।

पोर्टल पर सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए कर्मचारी यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको Documents Advisor के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के डेक्लेरेशन फॉर्म के लिंक दिखाई देंगे।
  • यहाँ आपको अपनी आवश्यकता अनुसार जिस भी डेक्लेरेशन फॉर्म को डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर डेक्लेरेशन पीडीएफ खुलकर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।

कन्या उत्थान योजना

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal लॉगिन प्रक्रिया

पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए कर्मचारी यहाँ बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको Log in to Awas के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म आ जाएगा, यहाँ Login as में Employee का चयन करके आपको Payee Code और अपना Mobile Number दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको Get OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal पर लिस्ट देखने की लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal पर लिस्ट देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://awas.haryanapwd.gov.in/ है।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल क्या है और इसकी शुरुआत कब की गई ?

Haryana Sarkari Awas Awantan Portal राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आवास आवंटन संबंधित लिस्ट या अन्य आवास से जुडी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा 2 अगस्त 2021 को शुरू किया गया पोर्टल है।

यह पोर्टल क्या केवल हरियाणा के ही सरकारी कर्मचारी आवास आवंटन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ?

जी हाँ, पोर्टल पर केवल हरियाणा के स्थाई निवास ही आवंटन की जानकरी प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर सरकारी आवास आवंटन लिस्ट देखने की क्या प्रक्रिया है ?

पोर्टल पर कर्मचारी वरिष्ठता और वैकेंट लिस्ट देख सकेंगे, जिसकी प्रक्रिया वह ऊपर लेख में बताई गई प्रक्रिया को पढ़कर जान सकेंगे।

हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

लक्ष्मी भंडार योजना

Leave a Comment